100 डॉलर से नीचे आया कच्चा तेल, क्या दिवाली से पहले मिलेगा सस्ते पेट्रोल-डीजल का तोहफा?

1 महीने में पहली बार क्रूड ऑयल का भाव 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आया है। वहीं, इंडियन बास्केट में भी क्रूड के दाम में घटे हैं। बुधवार को भाव दो महीने के औसत से नीचे आ गया है।

Crude Oil Price Crash : दिवाली से पहले कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट ने भारत में पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीद बढ़ा दी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आकर 94 डॉलर के आसपास पहुंच गया है।

crude oil prices fall

क्रूड के दाम में बड़ी गिरावट

इतना ही नहीं, भारत के लिए कच्चे तेल की कीमत बताने वाला इंडियन बास्केट भी पिछले 2 महीनों के औसत से नीचे आ गया है। ऐसे में सवाल है कि क्या इस बार दिवाली से पहले आम लोगों को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती का तोहफा मिलेगा?

End of Feed