अब नहीं होगी तेल और गैस की कमी? अरब सागर में उत्पादन बढ़ाने का काम शुरू, ONGC ने BP से मिलाया हाथ

Crude Oil Natural Gas Production: ONGC ने पश्चिमी समुद्री तेल-गैस क्षेत्रों का उत्पादन बढ़ाने के लिए ब्रिटेन की BP को तकनीकी सेवा प्रदाता बनाया है, जिससे 2027 से उत्पादन में वृद्धि और ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होने की उम्मीद है।

Crude Oil Natural Gas Production : पश्चिम एशिया संकट की वजह से देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की आपूर्ति पर असर पड़ा है। इसी बीच भारत की सरकारी तेल और गैस कंपनी Oil and Natural Gas Corporation (ONGC) ने अपने पश्चिमी समुद्री तेल और गैस क्षेत्रों से उत्पादन बढ़ाने के लिए ब्रिटेन की ऊर्जा कंपनी ब्रिटिश पेट्रोलियम (BP) को तकनीकी सेवा प्रोवाइडल (TSP) नियुक्त किया है। इस साझेदारी का उद्देश्य पुराने और परिपक्व हो चुके तेल-गैस क्षेत्रों से अधिक उत्पादन हासिल करना है, ताकि देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा किया जा सके।

Crude Oil Natural Gas Production

ओएनजीसी ने उत्पादन बढ़ाने के लिए BP के साथ बढ़ाई साझेदारी (तस्वीर-istock)

अंतरराष्ट्रीय बोली प्रक्रिया के बाद हुआ चयन

ओएनजीसी ने बताया कि BP की भारतीय इकाई BP Exploration Services India Limited को अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के जरिए चुना गया है। यह कंपनी मुंबई ऑफशोर बेसिन के पश्चिमी समुद्री क्षेत्रों में उत्पादन सुधारने का काम करेगी। हालांकि, इस समझौते में मुंबई हाई फील्ड शामिल नहीं है, क्योंकि उसके लिए पहले से अलग कॉन्ट्रैक्ट किया जा चुका है। मुंबई ऑफशोर बेसिन भारत का सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण तेल-गैस उत्पादन क्षेत्र माना जाता है। यहां से देश के बड़े हिस्से की घरेलू तेल और गैस जरूरतें पूरी होती हैं।

End of Feed