शॉपिंग मॉल क्षेत्र अगले तीन से चार वर्षों में 35 प्रतिशत बढ़ेगा, 20,000 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद

Crisil Ratings For Shopping mall sector : पिछले वित्त वर्ष में खुदरा बिक्री में मजबूत सुधार से मॉल के क्षेत्र में वृद्धि को बढ़ावा मिला है। खुदरा क्षेत्र में तीन से 3.5 करोड़ वर्ग फुट की वृद्धि होने की संभावना है, जो मौजूदा क्षेत्र का एक तिहाई है।

Crisil Ratings For Shopping mall sector : देश में शॉपिंग मॉल का क्षेत्र अगले तीन से चार वर्षों में 35 प्रतिशत बढ़ सकता है। साख निर्धारित करने वाली एजेंसी क्रिसिल रेटिंग ने शुक्रवार को यह बात कही। एजेंसी की ओर से बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में खुदरा बिक्री में मजबूत सुधार से मॉल के क्षेत्र में वृद्धि को बढ़ावा मिला है। खुदरा क्षेत्र में तीन से 3.5 करोड़ वर्ग फुट की वृद्धि होने की संभावना है, जो मौजूदा क्षेत्र का एक तिहाई है।

shopping mall

20,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है।

विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में मांग के लचीलेपन के कारण खुदरा सुधार बरकरार रहने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया कि मॉल और नई परिसंपत्तियों में निवेशकों की निरंतर रुचि से क्षेत्र वृद्धि को बढ़ावा मिलेगी। क्रिसिल रेटिंग्स के निदेशक आनंद कुलकर्णी ने रिपोर्ट में कहा कि मॉल में अगले तीन से चार वर्षों में 20,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है।

End of Feed