पांच सालों में दोगुनी हुई क्रेडिट कार्ड की संख्या, लेनदेन भी बढ़ा: आरबीआई

Credit Card In India: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) द्वारा जारी किए गए क्रेडिट कार्ड की संख्या दिसंबर 2019 के अंत तक 122.6 लाख से बढ़कर दिसंबर 2024 के अंत तक 257.61 लाख हो गई है, जो 110 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि है। आरबीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि 2024 में क्रेडिट कार्ड से 447.23 करोड़ लेनदेन हुए और इनकी वैल्यू 20.37 लाख करोड़ रुपये थी।

Credit Card In India: भारत में क्रेडिट कार्ड की संख्या बीते पांच वर्षो में दिसंबर 2024 तक दोगुनी होकर 10.80 करोड़ हो गई है, जो कि दिसंबर 2019 में 5.53 करोड़ थी। यह जानकारी आरबीआई की रिपोर्ट में दी गई। इसके विपरीत डेबिट कार्डों की संख्या अपेक्षाकृत स्थिर रही है, जो दिसंबर 2019 में 80.53 करोड़ से मामूली बढ़कर दिसंबर 2024 में 99.09 करोड़ हो गई है।

आरबीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि 2024 में क्रेडिट कार्ड से 447.23 करोड़ लेनदेन हुए और इनकी वैल्यू 20.37 लाख करोड़ रुपये थी। वहीं, डेबिट कार्ड से 173.90 करोड़ लेनदेन हुए और इनकी वैल्यू 5.16 लाख करोड़ थी। रिपोर्ट में बताया गया कि हाल के वर्षों में डेबिट कार्ड का इस्तेमाल घटा है, जबकि क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़ा है।

End of Feed