NCR में घर खरीदारों से धोखाधड़ी करने वाले बिल्डरों पर कसा शिकंजा,CBI की 47 जगहों पर छापेमारी

दिल्ली-एनसीआर में घर खरीदने का सपना देखनेवाले हजारों लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले बिल्डरों के खिलाफ सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है।

नई दिल्ली: नेशनल कैपिटल रीजन में घर खरीदने के सपने देख रहे हजारों लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले बिल्डरों के खिलाफ सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। इस पूरे घोटाले में बिल्डरों और कुछ फाइनेंशियल संस्थानों के अधिकारियों की मिलीभगत की बात सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने NCR के अलग-अलग बिल्डरों और अज्ञात बैंक/फाइनेंशियल संस्थानों के अधिकारियों के खिलाफ 22 एफआईआर दर्ज की हैं और 47 ठिकानों पर छापेमारी की है।

CBI

NCR में घर खरीदारों से धोखाधड़ी करने वाले बिल्डरों पर कसा शिकंजा- (PHOTO-TWITTER)

क्या है पूरा मामला

NCR के हजारों फ्लैट खरीदारों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। शिकायत थी कि बिल्डर तो फ्लैट बना नहीं रहे, ऊपर से बैंक/फाइनेंशियल संस्थाएं घर खरीदारों पर लोन की किश्तों के लिए दबाव बना रही हैं। इसके पीछे ‘सबवेंशन स्कीम’ नाम की एक नई तरकीब का इस्तेमाल हुआ, जिसमें बिल्डर, बैंक और लोन लेने वाले के बीच एक समझ होती है कि EMI बिल्डर देगा, लेकिन बाद में सारा बोझ खरीदार पर डाल दिया गया।

End of Feed