बिजनेस

Corporate Sector Loan: कॉरपोरेट सेक्टर को मिल रहे बैंक लोन में 14.9% की ग्रोथ, टर्म डिपॉजिट की तरफ भी बढ़ा रुझान

Loan To Corporate Sector: आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर के अंत में इंडस्ट्री को दिया गया लोन कुल बैंक लोन का लगभग एक-चौथाई या 25 फीसदी रहा। उद्योगों को दिए जाने वाले बैंक लोन में सितंबर में सालाना आधार पर 8.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Image

कॉर्पोरेट सेक्टर को मिलने वाला लोन

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • कॉरपोरेट सेक्टर को मिल रहे बैंक लोन में ग्रोथ
  • सितंबर में दर्ज की गई 14.9 फीसदी ग्रोथ
  • टर्म डिपॉजिट की तरफ भी बढ़ा रुझान

Loan To Corporate Sector: रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा है कि निजी कॉरपोरेट क्षेत्र को बैंकों द्वारा दिया जाने वाला लोन सितंबर में 14.9 प्रतिशत की दर से बढ़ा जबकि साल भर पहले के समान महीने में यह 14.7 प्रतिशत बढ़ा था। केंद्रीय बैंक ने बैंकिंग एक्टिविटीज को लेकर आंकड़ा जारी करते हुए यह जानकारी दी। इन आकंड़ों के मुताबिक, 6-8 प्रतिशत ब्याज दर वाली टर्म डिपॉजिट की हिस्सेदारी मार्च 2022 के 12.5 प्रतिशत के मुकाबले सितंबर, 2023 में बढ़कर 78.6 प्रतिशत हो गई।

कुल बैंक लोन का 25 फीसदी

आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर के अंत में इंडस्ट्री को दिया गया लोन कुल बैंक लोन का लगभग एक-चौथाई या 25 फीसदी रहा। उद्योगों को दिए जाने वाले बैंक लोन में सितंबर में सालाना आधार पर 8.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। सितंबर, 2022 में इसकी वृद्धि दर 12.3 प्रतिशत थी।

आरबीआई ने कहा है कि सितंबर में निजी कॉरपोरेट सेक्टर को मिले बैंक लोन में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई और यह बढ़कर 14.9 प्रतिशत हो गई। एक तिमाही पहले यह 11.5 प्रतिशत और एक साल पहले 14.7 प्रतिशत थी।

पर्सनल लोन की हिस्सेदारी

बैंक लोन में पर्सनल लोन की हिस्सेदारी पांच साल पहले के 22 प्रतिशत से बढ़कर 30 प्रतिशत से अधिक हो गई है। कुल बैंक लोन के साथ-साथ इंडिविजुअल्स को दिए गए लोन में महिला कर्जदारों की हिस्सेदारी भी बढ़ रही है। पब्लिक सेक्टर के बैंकों की तुलना में निजी बैंकों द्वारा दिए जाने वाले लोन में ग्रोथ अधिक तेज दिख रही है।

सितंबर के अंत में बैंकों में जमा पर जारी आंकड़ों से पता चलता है कि बढ़ती ब्याज दरों के कारण अधिक रिटर्न वाली जमा की ओर लोगों का झुकाव अधिक बढ़ा है। आरबीआई ने कहा कि हाई रिटर्न के कारण टर्म डिपॉजिट में वृद्धि हुई। कुल जमा में टर्म डिपॉजिट की हिस्सेदारी सितंबर 2023 में लगभग 60 प्रतिशत हो गई जबकि मार्च 2023 में यह 57 प्रतिशत थी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article