Cooking Oil Prices: सोयाबीन तेल में गिरावट, तिलहन मजबूत, जानें और तेल-तेलहन के भाव

Cooking Oil Prices: आयातकों द्वारा लागत से कम दाम पर सोयाबीन और पाम तेल बेचने से बाजार दबाव में रहा, जबकि डीओसी की बढ़ती मांग से सोयाबीन तिलहन कीमतों में सुधार दर्ज किया गया।

Cooking Oil Prices : आयातकों द्वारा आयातित सोयाबीन तेल को लागत से कम दाम पर बेचने के कारण मंगलवार को घरेलू बाजार में सोयाबीन तेल की कीमतों में गिरावट (Edible oil prices) दर्ज की गई। वहीं, सोयाबीन के तेल रहित खल (डी-आयल्ड केक या डीओसी) की स्थानीय और निर्यात मांग बढ़ने से सोयाबीन तिलहन के भाव में सुधार देखने को मिला। बाकी तेल-तिलहनों में सामान्य और सुस्त कारोबार के बीच स्थिरता बनी रही। मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट का रुख रहा, जबकि शिकॉगो एक्सचेंज सोमवार रात कमजोरी के साथ बंद हुआ था। हालांकि फिलहाल वहां मामूली सुधार देखा जा रहा है।

Cooking Oil Prices

खाने वाले तेल-तिलहन की कीमतें (तस्वीर-istock)

लागत से नीचे बिक्री पर चिंता

बाजार सूत्रों के अनुसार, आयातक बैंकों में अपने ‘लेटर ऑफ क्रेडिट’ (एलसी) को सक्रिय बनाए रखने के लिए आयातित सोयाबीन तेल को लागत से करीब 3 से 3.5 प्रतिशत कम दाम पर बेच रहे हैं। इससे बैंकों के ऋण फंसने का खतरा बढ़ रहा है और कारोबारी माहौल भी प्रभावित हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि इस स्थिति पर सरकार और वित्तीय समीक्षकों को गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि लगातार घाटे में हो रही बिक्री से बैंकिंग क्षेत्र पर दबाव बढ़ सकता है।

End of Feed