बिजनेस

DMart Shop: हर महीने 21 लाख का किराया चुकाएगी DMart, गाजियाबाद में इस जगह खुल रहा नया स्टोर

DMart ने गाज़ियाबाद के Migsun Mi Gente Mall में 35,000 वर्गफुट स्पेस 21 लाख रुपये मासिक किराए पर लिया है। यह 29 साल 11 महीने की लीज डील है, जो इस क्षेत्र को एक प्रमुख रिटेल हब के रूप में उभार सकती है।

Image

DMart ने गाज़ियाबाद के Migsun Mi Gente Mall में 35,000 वर्गफुट स्पेस लीज पर लिया

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • DMart ने Migsun Mi Gente Mall में 35,000 वर्गफुट स्पेस लीज पर लिया
  • मासिक किराया 21 लाख रुपये, 29 साल 11 महीने की लीज डील
  • गाज़ियाबाद का पहला AI-इनेबल्ड मॉल बनने की तैयारी

DMart Shop: भारत की अग्रणी हाइपरमार्केट चेन DMart ने Migsun Group के साथ एक बड़ी रिटेल डील साइन की है। कंपनी ने राज नगर एक्सटेंशन, गाज़ियाबाद स्थित Migsun Mi Gente Mall में 35,000 वर्गफुट स्पेस को 29 साल 11 महीने की लीज पर लिया है। इस डील के तहत DMart हर महीने 21 लाख रुपये किराया देगा।

Migsun Group के मुताबिक, यह डील गाज़ियाबाद के रिटेल सेक्टर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। इससे पहले, DMart ने दिल्ली के रोहिणी स्थित Migsun प्रोजेक्ट में 47,000 वर्गफुट स्पेस को ₹108 करोड़ में खरीदा था। Migsun Group के मैनेजिंग डायरेक्टर यश मिगलानी ने कहा, "यह डील हमारे मॉल की व्यावसायिक सफलता और रणनीतिक प्लानिंग को दर्शाती है। हमें विश्वास है कि DMart की मौजूदगी गाज़ियाबाद में रिटेल एक्सपीरियंस को नई पहचान देगी और आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी।"

राज नगर एक्सटेंशन बना तेजी से उभरता कमर्शियल हब

राज नगर एक्सटेंशन, गाज़ियाबाद तेजी से विकसित होता रेजिडेंशियल और कमर्शियल हब बन रहा है। यह प्रॉपर्टी 24/7 सिक्योरिटी, विशाल पार्किंग, हाई-स्पीड एलिवेटर्स और निर्बाध पावर सप्लाई जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है।

DMart की एंट्री से बढ़ेगा फुटफॉल

DMart की इस डील से न केवल मॉल का फुटफॉल बढ़ेगा, बल्कि क्षेत्र के लोगों को दैनिक जरूरतों की खरीदारी के लिए एक बेहतरीन विकल्प भी मिलेगा। यश मिगलानी ने बताया कि मॉल की सभी दुकानें एट्रियम से स्पष्ट रूप से दिखाई देंगी और यह गाज़ियाबाद का पहला AI-सक्षम मॉल बनने जा रहा है।

Migsun Group का रिटेल में बढ़ता प्रभाव

Migsun Group ने अब तक 40 से अधिक प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं, जिनमें रेजिडेंशियल, कमर्शियल, होटल, हॉस्पिटल, एजुकेशन इंस्टीट्यूट और रिटेल स्पेस शामिल हैं।

Avenue Supermarts Ltd, जो DMart को संचालित करता है, ने Q3 में 4.8% की वृद्धि के साथ ₹723.54 करोड़ का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया। कंपनी का राजस्व 17.68% बढ़कर ₹15,972.55 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹13,572.47 करोड़ था।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article