LPG cylinder Price: दशहरा से पहले महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानिए अब क्या है नया रेट

LPG cylinder Price 1 October 2025: त्योहारी सीजन की शुरुआत में आम लोगों को महंगाई का झटका लगा है। बुधवार 1 अक्टूबर 2025 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

LPG cylinder Price 1 October 2025: त्योहारों के मौसम की शुरुआत में आम लोगों को गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर झटका लगा है। बुधवार 1 अक्टूबर 2025 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं, जबकि घरेलू उपयोग वाले 14 किलो के सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर आज से 1595.50 रुपये में मिल रहा है। पहले यह 1580 रुपये का था। यहां 15.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

LPG price, LPG cylinder, commercial cylinder, domestic cylinder

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर (तस्वीर-istock)

कहां कितना बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर का दाम?

देश के प्रमुख शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 15 से 16 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

End of Feed