बिजनेस

Coal Production Rises: कमर्शियल और निजी उपयोग वाली खदानों से कोयला उत्पादन बढ़ा, 37% वृद्धि के साथ रहा 1.19 करोड़ टन

Coal Production In India: कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि नवंबर 2023 में ऐसी खदानों से एवरेज डेली कोयला सप्लाई 4.3 लाख टन रही, जो अब तक सर्वाधिक है। निजी उपयोग वाले और कमर्शियल कोयला खदानों से कुल कोयला उत्पादन अप्रैल-नवंबर के दौरान लगभग 8.39 करोड़ टन रहा।

Image

भारत में कोयला उत्पादन

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • कोयला उत्पादन में हुई बढ़ोतरी
  • 37% ग्रोथ के साथ उत्पादन रहा 1.19 करोड़ टन
  • कोयला सप्लाई में भी इजाफा

Coal Production In India: निजी उपयोग, कमर्शियल कोयला खदानों से कोयला उत्पादन नवंबर में 37 प्रतिशत बढ़कर 1.19 करोड़ टन रहा। सरकार की तरफ से यह जानकारी दी गई है। नवंबर 2022 में निजी और कमर्शियल कोयला खदानों से कोयला उत्पादन 87.4 लाख टन रहा।

नवंबर में निजी उपयोग और कमर्शियल कोयला खदानों से कोयला आपूर्ति 1.29 करोड़ टन रही। यह आंकड़ा एक साल पहले इसी अवधि के 83.6 लाख टन की तुलना में 55 प्रतिशत अधिक है।

कोयला सप्लाई में भी इजाफा

कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि नवंबर 2023 में ऐसी खदानों से एवरेज डेली कोयला सप्लाई 4.3 लाख टन रही, जो अब तक सर्वाधिक है। निजी उपयोग वाले और कमर्शियल कोयला खदानों से कुल कोयला उत्पादन अप्रैल-नवंबर के दौरान लगभग 8.39 करोड़ टन रहा, जबकि कुल कोयला आपूर्ति 8.96 करोड़ टन रही। इसमें सालाना आधार पर क्रमश: 24 प्रतिशत और 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

कोयला उत्पादन के टार्गेट को प्राप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

बयान में कहा गया है कि सरकार कोयला उत्पादन और डिस्पैच (वितरण) के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने और आर्थिक विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका बड़ा हिस्सा पावर सेक्टर के लिए निर्धारित किया गया है।

बिजली की मांग बढ़ी

भारत में बिजली की मांग काफी तेजी से बढ़ी है। इसमें इस साल नवंबर तक पिछले चार महीनों में वार्षिक आधार पर 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। दिन में पूरी की जाने वाली अधिकतम बिजली की मांग 1 सितंबर को बढ़कर लगभग 241 गीगावाट (जीडब्ल्यू) हो गई, जो एक रिकॉर्ड है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article