बिजनेस

Maharashtra Natural Gas IPO: सीएनजी-पीएनजी सप्लायर MNGL लाएगी IPO ! BPCL ने दिखाई हरी झंडी, रखें तैयारी

Maharashtra Natural Gas IPO: महाराष्ट्र नेचुरल गैस एक नेचुरल गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है जो महाराष्ट्र में कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सप्लाई करती है। MNGL का कारोबार पुणे, पिंपरी-चिंचवाड़ और महाराष्ट्र के आस-पास के क्षेत्रों में अधिक है, जिसका विस्तार नासिक, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी और सतारा जैसे आस-पास के जिलों में भी है।

Image

MNGL लाएगी IPO

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • MNGL लाएगी IPO
  • 1000 करोड़ का होगा साइज
  • BPCL, GAIL और IGL का है जॉइंट वेंचर

Maharashtra Natural Gas IPO: बीपीसीएल (BPCL), गेल (GAIL) और आईजीएल (IGL) की जॉइंट वेंचर कंपनी महाराष्ट्र नेचुरल गैस (MNGL) 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का IPO लाने की तैयारी कर रही है। ऑयल मार्केटिंग कंपनी बीपीसीएल ने 6 जनवरी को सूचना दी कि इसके बोर्ड ने MNGL के आईपीओ इश्यू को मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि एमएनजीएल में बीपीसीएल और गेल की हिस्सेदारी 22.5% है, जबकि आईजीएल की हिस्सेदारी 50% है और इस जॉइंट वेंचर में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) की हिस्सेदारी 5% है।

ये भी पढ़ें -

क्या है महाराष्ट्र नेचुरल गैस का बिजनेस

महाराष्ट्र नेचुरल गैस एक नेचुरल गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है जो महाराष्ट्र में कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सप्लाई करती है। MNGL का कारोबार पुणे, पिंपरी-चिंचवाड़ और महाराष्ट्र के आस-पास के क्षेत्रों में अधिक है, जिसका विस्तार नासिक, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी और सतारा जैसे आस-पास के जिलों में भी है।

कितना रहा रेवेन्यू और प्रॉफिट

वित्त वर्ष 2023-24 तक, MNGL 246 CNG स्टेशन और 8.58 लाख घरेलू PNG कनेक्शन ऑपरेट करती है। गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 3,000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया, जिससे EBITDA सालाना आधार पर 41% बढ़कर 961.53 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष 2024 में MNGL का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 45% बढ़कर 610 करोड़ रुपये हो गया और कंपनी का कैपिटल एक्सपेंडिचर 562.79 करोड़ रुपये रहा। एमएनजीएल का प्लान कारोबार का विस्तार करने और ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करने की है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article