फ्यूल की कीमतों से आम आदमी बेहाल, पेट्रोल-डीजल के बाद CNG ने भी दिया झटका

दिल्ली में आम लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल के बाद दिल्ली में अब सीएनजी (CNG Price Hike) की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है।

दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले आम लोगों और वाहन चालकों को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel) के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद अब सीएनजी (CNG) की कीमतों में भी २ रुपये प्रति किलो का तगड़ा इजाफा कर दिया गया है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने सीएनजी के दामों में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस नए इजाफे के बाद देश की राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत बढ़कर करीब ₹83.09 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है।

CNG price Hike

आईजीएल (IGL) द्वारा बढ़ाए गए ये नए रेट आज से ही तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इसका असर सिर्फ दिल्ली तक ही सीमित नहीं है, बल्कि नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर (NCR) क्षेत्र में नई दरें प्रभावी हो चुकी हैं। लगातार दो दिनों के भीतर ईंधन के दामों में हुए इस दोहरे अटैक से मध्यम वर्ग का मासिक बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। जानकारों का मानना है कि सीएनजी महंगी होने से अब आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में ऑटो, टैक्सी, और कमर्शियल कैब के किराए में भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है, जिससे रोज सफर करने वाले आम यात्रियों की जेब और ज्यादा ढीली होगी।

End of Feed