दिल्ली में शुरू हुए नए राशन कार्ड के लिए आवेदन, इस तरह करें अप्लाई

दिल्ली सरकार ने दिल्ली फूड सिक्योरिटी रूल्स 2026 और नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट 2013 को पूरी तरह लागू करते हुए पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन और अधिक जवाबदेह बनाया है, जिससे फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और जरूरतमंद लोगों तक सही लाभ पहुंच सकेगा।

दिल्ली सरकार की तरफ से लाखों गरीब और जरूरत मंद परिवारों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। सरकार की तरफ से पिछले 13 साल से रुके राशन बनाने की प्रक्रिया को एक बार फिर से शुरू करने की घोषणा की है। सरकार ने राशन कार्ड की लिस्ट से करीब 7 लाख 71 हजार 384 अपात्र लाभार्थियों को हटा दिया है जिसके बाद इन स्थानों को भरने के लिए नए आवेदन की प्रकिया को शुरू कर दिया गया है।

CM RekhaGupta

सीएम रेखा गुप्ता ने लाखों परिवारों को दी बड़ी राहत।

गुरुवार को सीएम रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि “दिल्ली में राशन व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाया जा रहा है। 15 तारीख से ई-पोर्टल के माध्यम से नए राशन कार्ड के आवेदन शुरू हो चुके हैं, जिससे लोगों को अब आसानी से ऑनलाइन सुविधा मिल सकेगी। इतना ही नहीं अब राशन दुकानों पर ई-बायोमेट्रिक और डिजिटल माप प्रणाली लागू की गई है, ताकि लाभार्थियों को सत्यापन के बाद ही पूरा और सही मात्रा में राशन मिल सके।

End of Feed