बिजनेस

Bajaj Finance Share Target: साल 2025 में बजाज फाइनेंस साबित होगा फाइनेंशियल सेक्टर का टॉप स्टॉक ! CLSA ने दी OUTPERFORM रेटिंग

Bajaj Finance Share Price Target: सीएलएएस ने अपनी रिपोर्ट में बजाज फाइनेंस के शेयर पर 9,200 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ आउटपरफॉर्म रेटिंग बरकरार रखी है। सोमवार को इसका शेयर BSE पर पौने 3 बजे 117.45 रु या 1.61 फीसदी की गिरावट के साथ 7160 रु पर है। यानी ये मौजूदा भाव से 28.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

बजाज फाइनेंस के शेयर खरीदें

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • बजाज फाइनेंस के शेयर खरीदें
  • ब्रोकरेज फर्म ने दी सलाह
  • 9200 रु का है टारगेट

Bajaj Finance Share Price Target: ब्रोकरेज फर्म CLSA ने कहा है कि बजाज फाइनेंस 2025 के लिए फाइनेंशियल सेक्टर से इसका टॉप चुना हुआ शेयर है। ब्रोकरेज फर्म ने बजाज फाइनेंस के शेयरों पर आउटपरफॉर्म रेटिंग बनाए रखी है और लगभग 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई है। सीएलएसए के अनुसार, डाउनग्रेड के बाद बजाज फाइनेंस के प्रॉफिट में बढ़ोतरी वित्त वर्ष 2026 में फिर से बढ़ जाएगी। इसने वित्त वर्ष 2025-27 के दौरान 25 प्रतिशत एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) सीएजीआर और 27 प्रतिशत पीएटी सीएजीआर का अनुमान लगाया है।

ये भी पढ़ें -

पॉजिटिव ग्रोथ की उम्मीद

सीएलएसए ने कहा कि इसे उम्मीद है कि बजाज फाइनेंस का शेयर वित्त वर्ष 2025 में इनकम ग्रोथ और 20 बीपीएस (0.20 फीसदी) क्रेडिट लागत में सुधार के अनुरूप अच्छा परफॉर्मेंस करेगा। बजाज फाइनेंस देश की टॉप एनबीएफसी (नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी) में से एक है। पिछले एक साल में इसके शेयर सवा 4 फीसदी गिरे हैं और 5 साल में 70 फीसदी चढ़े हैं।

Bajaj Finance Share Price Target 2025

सीएलएएस ने अपनी रिपोर्ट में बजाज फाइनेंस के शेयर पर 9,200 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ आउटपरफॉर्म रेटिंग बरकरार रखी है। सोमवार को इसका शेयर BSE पर पौने 3 बजे 117.45 रु या 1.61 फीसदी की गिरावट के साथ 7160 रु पर है। यानी ये मौजूदा भाव से 28.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article