बिजनेस

Standard Glass IPO Listing: शेयर बाजार में भूचाल के बीच स्टैंडर्ड ग्लास की जोरदार लिस्टिंग, 26% प्रीमियम पर की शुरुआत, निवेशक मालामाल

Standard Glass Lining Technology IPO Listing: सोमवार 13 जनवरी को शेयर बाजार में स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी की लिस्टिंग हो गई है। आज शेयर बाजार में भारी गिरावट दिख रही है। मगर बावजूद इसके Standard Glass की लिस्टिंग शानदार प्रीमियम पर हुई है।

Image

स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी आईपीओ लिस्टिंग

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • लिस्ट हुआ स्टैंडर्ड ग्लास का शेयर
  • शानदार रही स्टैंडर्ड ग्लास की लिस्टिंग
  • 25.71 फीसदी प्रीमियम पर शुरुआत

Standard Glass Lining Technology IPO Listing: सोमवार 13 जनवरी को शेयर बाजार में स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी की लिस्टिंग हो गई है। आज शेयर बाजार में भारी गिरावट दिख रही है। मगर बावजूद इसके Standard Glass की लिस्टिंग शानदार प्रीमियम पर हुई है। Standard Glass का शेयर 140 रु के आईपीओ प्राइस के मुकाबले BSE पर 36 रु या 25.71 फीसदी के प्रीमियम के साथ 176 रु पर लिस्ट हुआ है। वहीं NSE पर इसकी लिस्टिंग 32 रु या 22.86 फीसदी प्रीमियम के साथ 172 रु पर हुई है।

ये भी पढ़ें -

Standard Glass IPO

हैदराबाद स्थित स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी का आईपीओ 06 जनवरी को खुलकर 08 जनवरी को बंद हुआ। इसने 107 शेयरों के लॉट साइज के साथ 133-140 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड में अपने शेयर ऑफर किए थे।

कंपनी ने आईपीओ के जरिए कुल 410.05 करोड़ रुपये जुटाए, जिसमें 210 करोड़ रुपये के नए शेयरों की बिक्री के साथ ही 200.05 करोड़ रुपये तक के शेयर ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए बेचे गए।

कितना सब्सक्राइब हुआ IPO

इस इश्यू को कुल मिलाकर 183.18 गुना सब्सक्राइब किया गया, जिसमें 53,419.19 करोड़ रुपये के आवेदन मिले। Qualified Institutional Bidders (QIB) के लिए कुल 331.60 गुना सब्सक्रिप्शन मिले, जबकि Non-Institutional Investors (एनआईआई) के हिस्से को 268.50 गुना सब्सक्राइब किया गया। वहीं रिटेल निवेशकों के हिस्से को 64.99 गुना बुक किया गया।

क्या करती है कंपनी

सितंबर 2012 में शुरू की गयी स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी भारत में फार्मास्यूटिकल और केमिकल सेक्टर के लिए इंजीनियरिंग इक्विपमेंट बनाती है। यह फार्मास्यूटिकल और केमिकल बनाने वाली कंपनियों के लिए डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, असेंबली, इंस्टॉलेशन और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स समेत टर्नकी सॉल्यूशनस प्रोवाइड करती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article