Closing Bell : आखिरी घंटे में क्यों लड़खड़ाया बाजार, किन वजहों से गायब हुई दिनभर की तेजी?

शेयर बाजार ने आज आखिरी घंटे में बड़ा यूटर्न लिया। खासतौर पर Sensex डे हाई से 700 अंक से ज्यादा फिसला, वहीं Nifty जैसे-तैसे 24000 का लेवल डिफेंड कर पाया।

Share Market Closing Bell : भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को एक बार फिर उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखा। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 77,803.18 के उच्च स्तर तक पहुंचा, लेकिन आखिरी घंटों में तेज मुनाफावसूली के चलते करीब 700 अंक फिसल गया। हालांकि, अंत में बाजार हरे निशान में बंद होने में सफल रहा। सेंसेक्स 109.25 अंक (0.14%) की बढ़त के साथ 77,100.47 पर और निफ्टी 34.35 अंक (0.14%) चढ़कर 24,056.00 पर बंद हुआ।

Share Market Today Closing bell

शेयर बाजार में तेजी

क्यों आई गिरावट?

बाजार में पिछले दो कारोबारी सत्रों के दौरान जोरदार तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स करीब 1,700 अंक और निफ्टी लगभग 2% चढ़ चुका था। ऐसे में ऊंचे स्तरों पर निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिससे बाजार अपनी ऊपरी बढ़त कायम नहीं रख सका। सेंसेक्स दिन के उच्च स्तर 77,803.18 से फिसलकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी 24,261.60 के हाई से नीचे आ गया। अगर आज (25 जून) की गिरावट की असली ट्रिगर वजह देखें, तो घरेलू कारणों से ज्यादा ग्लोबल मैक्रो अनिश्चितता जिम्मेदार रही। निवेशक अमेरिका के PCE महंगाई (Inflation) डेटा, अमेरिकी जॉब्स और ब्याज दरों के संकेत, साथ ही यूरोप के आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। मजबूत डॉलर और इस आशंका कि महंगाई उम्मीद से ज्यादा रह सकती है तथा फेड आगे भी सख्त रुख अपना सकता है, ने ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली को बढ़ावा दिया।

End of Feed