Closing Bell: सेंसेक्स 1048 अंक टूटा, निफ्टी 24900 से नीचे बंद, निवेशकों को 10 लाख करोड़ का नुकसान

भारतीय शेयर बाजार में मार्च के पहले कारोबारी सत्र में भारी बिकवाली देखने को मिली है। बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स से लेकर ब्रॉड मार्केट और सेक्टोरल मार्केट हर मोर्चे पर तबाही दिखी है। सेंसेक्स जहां 1048 अंक टूटा, वहीं निफ्टी 24,900 से नीचे बंद हुआ है।

Nifty Sensex Share market Today: पश्चिम एशिया में जारी संषर्घ के चलते कमजोर वैश्विक संकेतों, सेक्टोरल बिकवाली और बढ़ती अस्थिरता के बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजार दबाव में बंद हुए। दिनभर की उतार-चढ़ाव भरी ट्रेडिंग के बाद बेंचमार्क इंडेक्स निचले स्तरों के करीब टिके। ब्रॉड मार्केट में भारी गिरावट और VIX में तेज उछाल ने निवेशकों की सतर्कता बढ़ा दी है। इसके अलावा चौतरफा बिकवाली के चलते BSE पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 10 लाख करोड़ की कमी आई है।

Market crash 2 March

बाजार में आई तबाही

बेंचमार्क इंडेक्स में गहरी गिरावट

BSE सेंसेक्स 1,048.34 अंक यानी 1.29% गिरकर 80,238.85 पर बंद हुआ। इंडेक्स ने 78,543.73 पर कमजोर शुरुआत की और दिन में 80,632.55 का उच्च स्तर छूने के बाद दोबारा दबाव में आ गया। NSE निफ्टी 312.95 अंक यानी 1.24% टूटकर 24,865.70 पर बंद हुआ। निफ्टी का इंट्राडे हाई 24,989.35 और लो 24,603.50 रहा, जो बाजार की अस्थिरता को दर्शाता है।

End of Feed