Closing Bell Share Market Sensex Nifty : दो कारोबारी सत्र की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 16 सितंबर को निचले स्तरों पर खरीदारी लौटी। हालांकि, दिन के ऊपरी स्तरों पर बाजार ने अपनी शुरुआती बढ़त का एक बड़ा हिस्सा गंवा दिया, इसके बावजूद Sensex और Nifty लगातार दूसरे दिन की गिरावट के बाद बढ़त में बंद हुए। FMCG, PSU Bank, Private Bank और Auto शेयरों में खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया, जबकि IT शेयरों में कमजोरी ने तेजी को सीमित किया।
शेयर बाजार में मिलाजुला रहा कारोबार
हालांकि, ब्रॉड मार्केट में बिकवाली का ट्रेंड हावी रहा। दिन के आखिर में NSE पर ट्रेड कर रहे 3,653 स्टॉक्स में से 1,668 खरीदारी और 1,867 में बिकवाली हावी रही। इसी तरह BSE पर 4,522 स्टॉक्स में ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,885 में तेजी और 2,407 में बिकवाली हावी रही। इसी बिकवाली के चलते निफ्टी और सेंसेक्स में खरीदारी के बाद भी कुल मार्केट कैप में करीब 60 हजार करोड़ की गिरावट देखने को मिली है।
वहीं, मंगलवार को बाजार को निचले स्तर पर सपोर्ट देने वाले Nifty IT में आज भारी बिकवाली देखने को मिली। पूरा इंडेक्स आज 1.27 फीसदी से ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके साथ ही फार्मा और हेल्थ सेक्टर के शेयरों में भी आज बिकवाली हावी हुई। कल जहां, ग्लोबल मार्केट्स में भी बिकवाली हावी रही। वहीं, आज US के फ्यूचर्स से लेकर यूरोप और एशियाई बाजारों में खरीदारी का मजबूत ट्रेंड देखने को मिला है, जिसने भारतीय बाजार को सपोर्ट किया है।
कहां बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी
कारोबार के अंत में Sensex 332.63 अंक यानी 0.45% बढ़कर 74,336.45 पर बंद हुआ। दिन के दौरान Sensex ने 74,505.86 का ऊपरी स्तर और 73,981.33 का निचला स्तर देखा। दूसरी ओर Nifty 99 अंक यानी 0.43% चढ़कर 23,217.60 पर बंद हुआ। Nifty ने कारोबार के दौरान 23,284.75 का हाई और 23,116.10 का लो बनाया। यानी दिन के दौरान Nifty 23,300 के अहम स्तर के करीब पहुंचा, लेकिन उसके ऊपर टिक नहीं सका। यह स्तर आगे भी बाजार के लिए महत्वपूर्ण बना रह सकता है।
कहां से आई राहत?
दिन की शुरुआत में क्रूड के दाम में तेजी का रुख था। लेकिन, दोपहर बाद क्रूड के दाम में नरमी आई है, जिसका असर ग्लोबल मार्केट्स पर देखने को मिला है। फिलहाल क्रूड करीब 1 फीसदी लुढ़क गया है। क्रूड की नरमी ही बाजार के लिए सबसे बड़ी राहत की वजह रही। वहीं, सेंसेक्स और निफ्टी में वैल्यू बायिंग का फैक्टर हावी रहा।
FMCG बना बाजार का सबसे बड़ा सहारा
सेक्टोरल मार्केट में Nifty FMCG 1.62% की बढ़त के साथ सबसे मजबूत index रहा। FMCG शेयरों में खरीदारी ने निफ्टी और सेंसेक्स को भी मजबूती दी। इसके अलावा Nifty PSU Bank 1.45%, Nifty Realty 1%, Nifty Financial Services 0.74%, Nifty Oil & Gas 0.71%, Nifty Private Bank 0.79% और Nifty Auto 0.51% बढ़कर बंद हुए। Nifty Metal में भी 0.57% की तेजी रही।
दूसरी तरफ Nifty IT 1.58% की गिरावट के साथ सबसे कमजोर प्रमुख सेक्टरों में रहा। Nifty Pharma 0.18% और Healthcare Index 0.16% नीचे बंद हुए। इससे बाजार में सेक्टर रोटेशन की तस्वीर सामने आती है। जहां घरेलू खपत वाले सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली, वहीं IT शेयरों पर दबाव बना रहा। इसके अलावा Banking सेक्टर में भी बुधवार को खरीदारी देखने को मिली। Nifty PSU Bank 1.45% चढ़ा, जबकि Nifty Private Bank 0.79% की बढ़त के साथ बंद हुआ। Nifty Bank भी 0.89% ऊपर रहा और 56,292.45 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि,
Financial Services index 0.74% बढ़कर 25,262.40 पर बंद हुआ।
India VIX से भी मिला राहत का संकेत
शेयर बाजार की अस्थिरता को दिखाने वाले विक्स इंडेक्स ने भी राहत के संकेत दिए हैं। बुधवार को India VIX 1.99% गिरकर 13.17 पर आ गया। इसका मतलब है कि बाजार में तत्काल वोलैटिलिटी को लेकर कुछ राहत देखने को मिली। हालांकि, ग्लोबल सेंटिमेंट अब भी पूरी तरह स्थिरता का संकेत नहीं दे रहे हैं।
Fed फैसले से पहले बाजार में सावधानी
बाजार की नजर अब अमेरिकी Federal Reserve के ब्याज दर संबंधी फैसले पर भी बनी हुई है। Fed policy outlook का असर डॉलर, US bond yields, emerging markets और विदेशी निवेश flows पर पड़ सकता है।
