Closing Bell : लगातार 5वें दिन चला बिकवाली का तूफान, हफ्ते भर में निवेशकों के 6 लाख करोड़ उड़े

शेयर बाजार में 20 से जुलाई का सप्ताह निवेशकों के लिए निराशाजनक रहा। शुक्रवार 24 जुलाई को पांचवें दिन बाजार में बिकवाली हावी रही। सेंसेक्स 331.62 और निफ्टी 102.15 अंक टूटकर बंद हुआ।

Closing Bell Nifty Sensex Today : भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार पांचवें कारोबारी दिन भी बिकवाली का दबाव देखने को मिला। हालांकि कारोबार के आखिरी घंटों में निचले स्तरों पर रिकवरी से राहत मिली। लेकिन, इसके बावजूद Sensex और Nifty लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स जहां 331.62 अंक (0.43%) गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 102.15 अंक (0.43%) टूटकर 23,767.45 पर आ गया। पूरे सप्ताह में दोनों प्रमुख इंडेक्स करीब 3% तक टूटे और निवेशकों की संपत्ति में करीब ₹6 लाख करोड़ की कमी आ गई।

Stock Market Closing Bell Sensex nifty

शेयर बाजार में गिरावट

सुबह 900 अंक तक टूटा सेंसेक्स

दिन की शुरुआत बेहद कमजोर रही। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया, जिससे निवेशकों में घबराहट फैल गई।

End of Feed