Closing Bell : लगातार 5वें दिन बाजार में मजबूती, Sensex 254 और Nifty 82 अंक ऊपर बंद

शेयर बाजार में लगातार 5वें दिन मजबूती का ट्रेंड रहा। बेंचमार्क इंडेक्स Sensex 254 और Nifty 82 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं, Vix में लगातार गिरावट भारतीय बाजार में निवेशकों के बीच भरोसा बढ़ने को दिखा रहा है।

Closing Bell 18 June 2026 : भारतीय शेयर बाजार लगातार 5वें दिन मजबूती में बंद हुआ हे। वहीं, सुबह कारोबार की शुरुआत में दबाव में दिख रहे Sensex और Nifty भी दिन चढ़ने के साथ तेजी में आए और हरे निशान में बंद हुए। बाजार को सबसे बड़ा सहारा कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते की दिशा में बढ़ती प्रगति और मजबूत वैश्विक संकेतों से मिला।

Share Market Today Closing Bell nifty Sensex

बाजार तेजी में बंद

कारोबार के दौरान Sensex शुरुआती गिरावट से उबरकर करीब 250 अंक से ज्यादा मजबूत होकर 77,400 के ऊपर पहुंच गया, जबकि Nifty 24,150 के अहम स्तर को पार कर 24,168 के आसपास कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबार में Sensex 77,044 तक फिसला था और Nifty भी 24,059 के स्तर तक आया था, लेकिन बाद में खरीदारी लौटने से दोनों प्रमुख सूचकांकों में रिकवरी देखने को मिली।

End of Feed