CLN Energy IPO Allotment: सीएलएन एनर्जी का GMP फुस्स ! आवेदन किया है तो चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

CLN Energy Limited IPO Allotment Status: सीएलएन एनर्जी के आईपीओ में शेयरों के लिए प्राइस 235-250 रु था, जबकि फाइनल प्राइस 250 रु तय हुआ है। बात करें GMP की ग्रे-मार्केट में सीएलएन एनर्जी का प्रीमियम जीरो है। यानी इसका जीएमपी शून्य है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सीएलएन एनर्जी का अलॉटमेंट आज
  • जीरो है GMP
  • 30 जनवरी को होगी लिस्टिंग

CLN Energy Limited IPO Allotment Status: सीएलएन एनर्जी लिमिटेड का IPO सोमवार 27 जनवरी को अच्छी डिमांड के साथ बंद हो गया। आईपीओ बंद होने के बाद अब निवेशक कंपनी द्वारा शेयर अलॉटमेंट का इंतजार कर रहे हैं। सीएलएन एनर्जी के शेयरों का अलॉटमेंट आज फाइनल हो सकता है। इलेक्ट्रिक वाहन (EV) कंपोनेंट और लिथियम-आयन बैटरी निर्माता सीएलएन एनर्जी ने 23 जनवरी को अपना आईपीओ लॉन्च किया था, जिसके तहत उसने आम निवेशकों से 72.3 करोड़ रु जुटाए थे। बीएसई एसएमई इश्यू लॉन्च होने के कुछ ही घंटों में पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था। सोमवार को बंद होने पर इस एसएमई पब्लिक ऑफर में 19.15 लाख शेयरों के मुकाबले 1.05 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयरों के लिए आवेदन मिले। इस इश्यू को कुल मिलाकर 5.5 गुना बुक किया गया।

CLN Energy Limited IPO Allotment Status

सीएलएन एनर्जी का GMP जीरो

ये भी पढ़ें -

End of Feed