बिजनेस

Cipla Dividend: सिप्ला को हुआ 1222 करोड़ रु का प्रॉफिट, किया 16 रु के डिविडेंड का ऐलान, 27 जून है रिकॉर्ड डेट

Cipla Dividend Record Date: दवा कंपनी सिप्ला (Cipla) का बीते वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही का प्रॉफिट 30 प्रतिशत बढ़कर 1,222 करोड़ रुपये रहा है। सिप्ला ने मंगलवार को जनवरी-मार्च 2025 तिमाही के वित्तीय नतीजों की सूचना शेयर बाजार को दी।

Image

सिप्ला को हुआ 1222 करोड़ रु का प्रॉफिट

Cipla Dividend Record Date: दवा कंपनी सिप्ला (Cipla) का बीते वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही का प्रॉफिट 30 प्रतिशत बढ़कर 1,222 करोड़ रुपये रहा है। सिप्ला ने मंगलवार को जनवरी-मार्च 2025 तिमाही के वित्तीय नतीजों की सूचना शेयर बाजार को दी। एक साल पहले की समान तिमाही में उसे 939 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। सिप्ला ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि (तिमाही) में इसकी ऑपरेटिंग इनकम बढ़कर 6,730 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 6,163 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें -

ऑपरेटिंग रेवेन्यू भी बढ़ा

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कंपनी ने 5,272 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो 2023-24 के 4,122 करोड़ रुपये की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू एक साल पहले के 25,774 करोड़ रुपये से बढ़कर 27,548 करोड़ रुपये हो गया।

डिविडेंड का भी किया ऐलान

इस बीच सिप्ला के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 13 रुपये प्रति शेयर के इंटरिम डिविडेंड और कंपनी के 90 साल पूरे होने पर तीन रुपये प्रति शेयर के स्पेशल डिविडेंड को मंजूरी दी है। इस तरह दो रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर कुल डिविडेंड 16 रुपये हो गया है। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 27 जून है।

इस बीच मंगलवार को सिप्ला के शेयर में मजबूती आई। BSE पर आज कंपनी का शेयर 1512 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 1,519 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 1,539 रु तक गया और अंत में 7.45 रु या 0.49 फीसदी की मजबूती के साथ 1,519.45 रु पर बंद हुआ। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article