CII ने बताए वन नेशन वन इलेक्शन के फायदे, कहा- आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) ने एक साथ चुनाव कराने के लिए अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि इससे देश के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) ने एक साथ चुनाव कराने के लिए अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि इससे केंद्र और राज्य स्तर पर चुनावी चक्र एक हो जाएंगे। सीआईआई ने कहा कि 'एक राष्ट्र एक चुनाव' (One Nation One Election) से शासन की दक्षता बढ़ेगी और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। सीआईआई ने शुक्रवार को एक देश एक चुनाव (ओएनओई) पर उच्च स्तरीय समिति के सामने अपने विचार रखे। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द की अध्यक्षता में ओएनओई पर उच्च स्तरीय समिति ने अपनी पांचवीं बैठक की।

Confederation of Indian Industry, ONOE

वन नेशन वन इलेक्शन के पक्ष में सीआईआई

शासन की दक्षता बढ़ेगी और आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

उद्योग निकाय ने कहा कि सीआईआई का विचार चुनावी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के आर्थिक लाभों पर आधारित है, जिससे शासन की दक्षता बढ़ेगी और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इसने कहा कि बार-बार चुनावों से नीति निर्माण और प्रशासन में व्यवधान होता है, जिससे सरकार की नीतियों के बारे में अनिश्चितता पैदा होती है।

End of Feed