चीन ने दुनिया को चौंकाया, सबसे भारी कार्गो ड्रोन 'Changying-8' किया लॉन्च, विस्तार से जानें इसकी खासियतें

चीन ने हेनान के झेंग्झौ एयरपोर्ट परसबसे भारी कार्गो ड्रोन Changying‑8 (CY‑8) का पहला सफल परीक्षण उड़ान भरी। यह अब तक का दुनिया का सबसे भारी कार्गो ड्रोन माना जा रहा है। जानिए इसकी खासियतें।

Changying-8 Cargo Drone: चीन ने हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश के राष्‍ट्रीय ब्रॉडकास्टर सीसीटीवी ने बताया कि सेंट्रल चीन के हेनान प्रांत के झेंग्झौ एयरपोर्ट पर सुबह एक अत्याधुनिक कार्गो ड्रोन का पहला सफल परीक्षण उड़ान भरी है। इस ड्रोन का नाम “Changying‑8” (CY‑8) है, जो अब तक का दुनिया का सबसे भारी कार्गो ड्रोन माना जा रहा है। टेस्ट फ्लाइट का आयोजन जेग्झौ एयरपोर्ट पर किया गया था, जहां इस विशाल ड्रोन ने करीब 280 मीटर (919 फुट) की टैक्सी के बाद उड़ान भरी और करीब 30 मिनट की उड़ान के बाद सुरक्षित लैंडिंग की। इस परीक्षण में ड्रोन के फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम, एवियोनिक्स, पावर और फ्यूल सिस्टम, और उसकी उड़ान क्षमता को सफलतापूर्वक परखा गया।

Changying-8, CY-8, China cargo drone, multi terrain drone, Norinco, UAV, unmanned aerial vehicle, heavy lift drone

चीन का “CY‑8” ड्रोन: दुनिया का सबसे भारी मल्टी‑टेर्रेन कार्गो ड्रोन सफलतापूर्वक उड़ान में उतरा (तस्वीर-X)

CY‑8 क्या है और क्यों खास है?

CY‑8 को चीन की प्रमुख रक्षा निर्माण कंपनी China North Industries Group Corporation Limited (Norinco) ने विकसित किया है। इसे “अनमैनड एयरियल हैवी ट्रक” भी कहा जा रहा है क्योंकि यह बहुउद्देशीय कार्यों को अंजाम दे सकता है। चाहे वह सैन्य मिशन हो या नागरिक उपयोग। इस ड्रोन का कुल वजन करीब 7 टन है, जिसमें से 3.5 टन वजन खुद ड्रोन का है और 3.5 टन तक भार वहन कर सकता है। इसलिए इसे अब तक का सबसे भारी कार्गो ड्रोन माना जा रहा है। इसकी लंबाई करीब 17 मीटर और पंख का विस्तार 25 मीटर है। जो कि कई छोटे विमानों के बराबर है। यह ड्रोन एक पूरा बंद कैप्सूल (कैपाज‑बाय) उपयोग करता है, जिसका वॉल्यूम करीब 18 क्यूबिक मीटर (636 क्यूबिक फीट) है। इस भारी वजन और बड़े कार्गो क्षेत्र के कारण यह आपूर्ति, सामान, उपकरण और जरूरी सामग्री को भारी मात्रा में ढो सकता है। प्रशासन और बचाव एजेंसियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण संसाधन बन सकता है।

End of Feed