ईरान पर पड़ रही मार से कराह रहा ड्रैगन, 15 दिन में दूसरी बार बढ़े डीजल-पेट्रोल के दाम

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के चलते पूरी दुनिया में डीजल-पेट्रोल और गैस की कीमतों में बड़ा इजाफा हुआ है। होर्मुज से क्रूड सप्लाई बाधित होने की वजह से चीन सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शामिल है।

China Fuel Price Hike: ईरान में जारी युद्ध की वजह से चीन के आम लोगों को बड़ा झटका लगा है। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक चीन में महज एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए हैं। ईरानी ऑयल का चीन सबसे बड़ा खरीदार है। युद्ध के चलते होर्मुज से होने वाली क्रूड ऑयल और गैस की सप्लाई बाधित है। इसकी वजह से चीन सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शामिल है। इस युद्ध की वजह से ब्रेंड क्रूड ऑयल के दाम लगातार 100 से 110 डॉलर प्रति बैरल के बीच बने हुए हैं।

China Fuel price hike

चीन में बढ़ी फ्यूल प्राइस

लगातार दूसरी बढ़ोतरी, क्या है वजह

चीन की शीर्ष आर्थिक संस्था नेशनल डेवेलपमेंट एंड रिफॉर्म कमीशन( NDRC) ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में नई बढ़ोतरी का ऐलान किया। यह बदलाव बुधवार से लागू होगा। इससे पहले 23 मार्च को भी कीमतें बढ़ाई गई थीं। यानी महज करीब 15 दिनों के भीतर दूसरी बार ईंधन महंगा हुआ है। इसके पीछे मुख्य वजह वेस्ट एशिया में जारी युद्ध है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है।

End of Feed