बिजनेस

Suzlon Share Price: विंड टर्बाइन मॉडल्स के लिए नए सरकारी ड्राफ्ट से चमका Suzlon का शेयर, 4% की शानदार तेजी

Suzlon Energy Share Price: सोमवार को सुजलॉन एनर्जी के शेयर में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर 55.08 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 55.58 रु पर खुला है। करीब पौने 11 बजे ये 2.10 रु या 3.81 फीसदी की मजबूती के साथ 57.18 रु पर है।

Image

Suzlon के शेयर में 4% की शानदार तेजी

Photo : Times Now Digital

Suzlon Energy Share Price: सोमवार को सुजलॉन एनर्जी के शेयर में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर 55.08 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 55.58 रु पर खुला है। करीब पौने 11 बजे ये 2.10 रु या 3.81 फीसदी की मजबूती के साथ 57.18 रु पर है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने विंड टर्बाइन मॉडलों के लिए मॉडल्स एंड मैन्युफैक्चरर्स की संशोधित सूची (आरएलएमएम) के लिए एक नई मसौदा अधिसूचना (Draft Notification) जारी की, जिसके बाद सुजलॉन के शेयर में तेजी आई।

ये भी पढ़ें -

घरेलू इंडस्ट्री को होगा फायदा

मसौदा अधिसूचना में पवन टर्बाइनों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले प्रमुख कम्पोनेंट जैसे ब्लेड, गियरबॉक्स, जनरेटर और टावरों की लोकल सोर्सिंग को अनिवार्य बनाया गया है। इस कदम का मकसद पवन टर्बाइन प्रोडक्शन में घरेलू सामग्री के उपयोग को बढ़ाना है।

यह भी जरूरी किया गया है कि ब्लेड, टावर, गियर बॉक्स और जनरेटर अनिवार्य रूप से घरेलू विक्रेताओं से खरीदे जाएं। अधिसूचना के अनुसार छह महीने के भीतर भारत में डेटा सेंटर और रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी) केंद्र स्थापित करना भी अनिवार्य होगा।

चाइनीज ओईएम की चुनौती होगी दूर

इस कदम का मकसद पवन टर्बाइन जनरेटर बाजार में चाइनीज ओईएम की तरफ से मिलने वाली चुनौती को दूर करना है। इससे बाजार हिस्सेदारी के संभावित नुकसान और पवन टर्बाइन उत्पादन (डब्ल्यूटीजी) मार्जिन पर दबाव की चिंताओं का समाधान हो सकेगा।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article