बिजनेस

Vistara ने शुरू की फेस्टिव सीजन सेल, इकोनॉमी से बिजनेस क्लास पर छूट, 1999 रु में करें हवाई यात्रा

Vistara Festive Season Sale: विस्तारा के सभी ऑफर अगले साल 10 अप्रैल तक के सफर के लिए वैलिड होंगे। सेल में तीनों केबिन क्लास के टिकटों पर छूट दी जा रही है, जिनमें इकोनॉमी, प्रीमियम इकोनॉमी और बिजनेस क्लास शामिल हैं।

Image

विस्तारा फेस्टिव सीजन सेल

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • विस्तारा ने शुरू की सेल
  • 1999 रु में करें हवाई यात्रा
  • पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगी टिकट

Vistara Festive Season Sale: प्रमुख एयरलाइन विस्तारा (Vistara) ने इस फेस्टिव सीजन में एक स्पेशल सेल शुरू की है। इस सेल का फायदा उठाकर आप अपनी आगामी फ्लाइट यात्रा के लिए अभी सस्ते में टिकट खरीद सकते हैं। एयरलाइन ने घरेलू नेटवर्क पर तीन दिनों की सेल शुरू की है। इसकी सेल 7 नवंबर को रात 00:01 बजे से शुरू हो गई है, जबकि ये 9 नवंबर को रात 23:59 बजे तक चालू रहेगी। यानी विस्तारा ने अपनी सेल 72 घंटों के लिए ही पेश की है। आगे जानिए एयरलाइन के ऑफर्स की डिटेल।

फ्लाइट टिकट पर छूट

विस्तारा के सभी ऑफर अगले साल 10 अप्रैल तक के सफर के लिए वैलिड होंगे। सेल में तीनों केबिन क्लास के टिकटों पर छूट दी जा रही है, जिनमें इकोनॉमी, प्रीमियम इकोनॉमी और बिजनेस क्लास शामिल हैं।

कितना है शुरुआती किराया

इकोनॉमी क्लास के लिए एक तरफ का किराया (One-Way Fare) 1,999 रुपये, प्रीमियम इकोनॉमी के लिए 2,799 रुपये और बिजनेस क्लास के लिए 10,999 रुपये से शुरू हो रहा है। सेल के तहत विस्तारा की बुकिंग अब सभी प्लेटफॉर्म पर ओपन है।

पहले आओ, पहले पाओ

डायरेक्ट चैनल छूट, कॉर्पोरेट छूट/सॉफ्ट बेनेफिट्स इन प्रमोशनल किराए पर लागू नहीं होंगे, और इन बुकिंग के लिए वाउचर का उपयोग नहीं किया जा सकता है। सेल में तय की गई फ्लाइट सीटें सीमित हैं। ऑफर वाली सीटों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध किया गया है।

कैसे करें अप्लाई

कोई भी कंपनी की वेबसाइट और इसके आईओएस और एंड्रॉइड मोबाइल ऐप, विस्तारा के एयरपोर्ट टिकट ऑफिस (एटीओ), कॉल सेंटर, ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों (ओटीए) और ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से टिकट बुक कर सकता है।

टाटा संस का जॉइंट वेंचर है विस्तारा

विस्तारा टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड और सिंगापुर एयरलाइंस लिमिटेड (SIA) का एक जॉइंट वेंचर है, जिसमें टाटा संस की साझेदारी में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है और सिंगापुर एयरलाइंस की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी TATA SIA एयरलाइंस लिमिटेड के नाम से रजिस्टर्ड है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article