बिजनेस

किस बैंक में मिल रहा सस्ता Car Loan, चेक करें एसबीआई-ICICI समेत टॉप 5 बैंकों की ब्याज दरें

Cheap Car Loan Interest Rate: एसबीआई में कार लोन की ब्याज दरें 8.65% प्रतिवर्ष से शुरू हैं। ये लोन नई कार पर मिलेगा। ध्यान रहे कि एसबीआई कार लोन पर 2,000 रुपये की प्रॉसेसिंग फीस लेगा।

Image

कहां मिल रहा सस्ता कार लोन

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • एसबीआई में कार लोन की ब्याज दरें 8.65% से शुरू हैं
  • बैंक ऑफ बड़ौदा में कार लोन की ब्याज दरें 8.70% से शुरू हैं
  • आईसीआईसीआई बैंक में कार लोन की ब्याज दरें 8.95% से शुरू हैं

Cheap Car Loan Interest Rate: भारत में कार खरीदना बहुत से लोगों का सपना होता है। मगर कार खरीदना सभी के बजट में नहीं होता। यदि आप कार का थोड़ा बेहतर मॉडल खरीदना चाहते हैं तो ज्यादा पैसा चाहिए। ऐसे में कार खरीदने का सपना पूरा करने का तरीका है कार लोन (Car Loan)। मगर कार लोन लेने से पहले कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना चाहिए। इनमें सबसे कम ब्याज दर वाला बैंक तलाश करना भी शामिल है। यानी उस बैंक से लोन लें जिसमें ब्याज दरें सबसे कम हों। आगे जानिए बड़े बैंकों में कौन सबसे कम ब्याज दर पर कार लोन ऑफर कर रहा है।

एसबीआई कार लोन

एसबीआई में कार लोन की ब्याज दरें 8.65% प्रतिवर्ष से शुरू हैं। ये लोन नई कार पर मिलेगा। ध्यान रहे कि एसबीआई कार लोन पर 2,000 रुपये की प्रॉसेसिंग फीस लेगा।

एक्सिस बैंक कार लोन

एक्सिस बैंक में कार लोन की ब्याज दरें 9.15% प्रति वर्ष से शुरू हो रही हैं। एक्सिस बैंक कार लोन पर कम से कम 3500 रु और अधिकतम 12000 रु की प्रॉसेसिंग फील चार्ज कर रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा कार लोन

बैंक ऑफ बड़ौदा में कार लोन की ब्याज दरें 8.70% प्रति वर्ष से शुरू हो रही हैं। ये बैंक कार लोन पर 2500 रु की प्रॉसेसिंग फील चार्ज कर रहा है।

केनरा बैंक कार लोन

केनरा बैंक में कार लोन की ब्याज दरें 8.80% प्रतिवर्ष से शुरू हैं। ये बैंक लोन राशि का 0.25 फीसदी बतौर प्रॉसेसिंग फीस चार्ज करेगा। मगर ये प्रॉसेसिंग फीस अधिकतम 5000 रु और कम से कम 1000 रु होगी।

फेडरल बैंक कार लोन

फेडरल बैंक में कार लोन की ब्याज दरें 8.85% प्रति वर्ष से शुरू हो रही हैं। ये नई कार के लिए लोन पर लागू होगी। वहीं पुरानी कार के लिए जाने वाले लोन पर 16.30 फीसदी ब्याज दर लागू होगी।

आईसीआईसीआई बैंक कार लोन

आईसीआईसीआई बैंक में कार लोन की ब्याज दरें 8.95% प्रति वर्ष से शुरू हो रही हैं। वहीं पुरानी कार के लिए जाने वाले लोन पर 11.25 फीसदी ब्याज दर लागू होगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article