बिजनेस

चांदी का भाव आज का 5 जून 2026: रेट में भारी गिरावट, जानें पटना, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 5 June 2026: चांदी खरीदने से पहले जानिए आपके शहरों में ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 5 June 2026 : मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के चलते चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होते ही गिरावट शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शाम तक 6% गिरकर यानी 15887 रुपये गिरावट के साथ 2,48,909 रुपये किलो हो गई। यह पिछले कारोबारी दिन 2,64,796 रुपये किलो पर बंद हुई थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक 2,61,088 रुपये किलो थी। दोपहर तक 2,54,950 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,56,908 रुपये किलो हो गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 5000 रुपये घटकर 2,75,000 रुपये प्रति किलो हो गया। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,750₹27,500₹2,75,000
मुंबई₹2,750₹27,500₹2,75,000
कोलकाता₹2,750₹27,500₹2,75,000
चेन्नई₹2,800₹28,000₹2,80,000
पटना₹2,750₹27,500₹2,75,000
लखनऊ₹2,750₹27,500₹2,75,000
अयोध्या₹2,750₹27,500₹2,75,000
मेरठ₹2,750₹27,500₹2,75,000
कानपुर₹2,750₹27,500₹2,75,000
गाजियाबाद₹2,750₹27,500₹2,75,000
नोएडा₹2,750₹27,500₹2,75,000
गुरुग्राम₹2,750₹27,500₹2,75,000
जयपुर₹2,750₹27,500₹2,75,000
लुधियाना₹2,750₹27,500₹2,75,000
गुवाहाटी₹2,750₹27,500₹2,75,000
इंदौर₹2,750₹27,500₹2,75,000
अहमदाबाद₹2,750₹27,500₹2,75,000
वडोदरा₹2,750₹27,500₹2,75,000
सूरत₹2,750₹27,500₹2,75,000
पुणे₹2,750₹27,500₹2,75,000
नागपुर₹2,750₹27,500₹2,75,000
चंडीगढ़₹2,750₹27,500₹2,75,000
नासिक₹2,750₹27,500₹2,75,000
बैंगलोर₹2,750₹27,500₹2,75,000
भुवनेश्वर₹2,800₹28,000₹2,80,000
कटक₹2,800₹28,000₹2,80,000
केरल₹2,800₹28,000₹2,80,000
रायपुर₹2,750₹27,500₹2,75,000
हैदराबाद₹2,800₹28,000₹2,80,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक चांदी की कीमत 3,800 रुपये यानी 1.14 प्रतिशत टूटकर 2,65,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 1.14 प्रतिशत बढ़कर 73.56 डॉलर प्रति औंस हो गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

कमजोर वैश्विक रुख तथा कच्चेतेल की ऊंची दरों के कारण केन्द्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा बनाये रखने की चिंताओं के बीच गुरुवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 621 रुपये की गिरावट के साथ 2.62 लाख रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 621 रुपये यानी 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,62,337 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में जुलाई डिलीवरी के लिए कॉमेक्स चांदी वायदा 0.55 प्रतिशत टूटकर 73.28 डॉलर प्रति औंस रह गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स ने कहा कि चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह यह रही कि पश्चिम एशिया में फिर से बढ़े तनाव ने ऊर्जा बाजारों को अनिश्चितता में डाल दिया है, जिससे यह चिंता बनी हुई है कि तेल की कीमतें वैश्विक मुद्रास्फीति को बढ़ा सकती हैं और दुनिया के प्रमुख केंद्रीय बैंकों द्वारा मौद्रिक नीति में किसी भी तरह की ढील देने में देरी कर सकती हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article