Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 4 June 2026 : पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव की वजह से चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार उठापटक हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत में भारी गिरावट आई और यह 3,800 रुपये घटकर 2,65,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शाम तक 0.85% चढ़कर यानी 2240 रुपये बढ़त के साथ 2,65,198 रुपये किलो हो गई। यह पिछले कारोबारी दिन 2,62,958 रुपये किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी 1.14 प्रतिशत बढ़कर 73.56 डॉलर प्रति औंस पर पर पहुंच गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक 261575 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,59,143 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,61,088 रुपये किलो हो गई। गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत अभी तक 2,80,000 रुपये प्रति किलो है। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।
भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)
| शहर | 10 ग्राम चांदी का भाव | 100 ग्राम चांदी का भाव | 1 किलो चांदी का भाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| मुंबई | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| कोलकाता | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| चेन्नई | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| पटना | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| लखनऊ | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| अयोध्या | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| मेरठ | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| कानपुर | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| नोएडा | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| गुरुग्राम | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| जयपुर | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| लुधियाना | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| इंदौर | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| वडोदरा | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| सूरत | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| पुणे | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| नागपुर | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| नासिक | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| बैंगलोर | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| भुवनेश्वर | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| कटक | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| केरल | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| रायपुर | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| हैदराबाद | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक वैश्विक बाजारों में कमजोरी और अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम समझौते को लेकर अनिश्चितता के बीच बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें भी 1,500 रुपये या 0.55 प्रतिशत टूटकर 2,69,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। पिछले सत्र में चांदी की कीमत 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी एक प्रतिशत टूटकर 74.43 डॉलर प्रति औंस रह गई।
पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव
अमेरिका-ईरान वार्ता पर अनिश्चितता और फेडरल रिजर्व के ब्याज दर दृष्टिकोण पर चिंताओं के बीच विदेशी बाजारों में गिरावट के कारण बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 2,757 रुपये टूटकर 2.63 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 2,757 रुपये यानी 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,63,950 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में जुलाई डिलीवरी के लिए कॉमेक्स चांदी वायदा 1.36 प्रतिशत टूटकर 74.52 डॉलर प्रति औंस रह गई।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि बुधवार को घरेलू बाजारों में चांदी की कीमतें गिर गईं, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ रहा है, जिससे लंबे समय तक ऊंची ब्याज दरें बने रहने की आशंका पैदा हो गई है, जिसका असर कीमती धातुओं पर पड़ा है। मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि सोने की कीमतें दबाव में थीं, क्योंकि अमेरिका-ईरान समझौता अभी भी दूर की कौड़ी बना हुआ है।
एक्सपर्ट्स ने कहा कि अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता के कारण कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी, मुद्रास्फीति की चिंताएं बढ़ने और फेडरल रिजर्व द्वारा सख्त मौद्रिक नीति रुख की उम्मीदों को बल मिलने से चांदी दबाव में आ गई। ऑगमोंट में अनुसंधान प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा, दुनिया में धातु के सबसे बड़े उपभोक्ता के रूप में, भारत प्रवाह पर अंकुश लगाने और रुपये पर दबाव कम करने की कोशिश कर रहा है।
