बिजनेस

चांदी का भाव आज का 22 अप्रैल 2026: चांदी 2700 रुपये फिसली, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 22 April 2026: चांदी खरीदने जा रहे है, आइए जानते हैं आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 22 April 2026 : मिडिल ईस्ट तनाव की वजह से चांदी की कीमतों (silver rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शाम तक 1.83% बढ़कर यानी 4475 रुपये तेजी के साथ 2,49,176 रुपये प्रति किलो हो गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 2,44,701 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंचा था। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी 2,65,000 रुपये प्रति किलो पर है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक चांदी 2,50,513 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,49,677 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,48,682 रुपये किलो हो गया। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव बताएंगे, ताकि गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) आसानी से जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,650₹26,500₹2,65,000
मुंबई₹2,650₹26,500₹2,65,000
कोलकाता₹2,650₹26,500₹2,65,000
चेन्नई₹2,750₹27,500₹2,75,000
पटना₹2,650₹26,500₹2,65,000
लखनऊ₹2,650₹26,500₹2,65,000
मेरठ₹2,650₹26,500₹2,65,000
अयोध्या₹2,650₹26,500₹2,65,000
कानपुर₹2,650₹26,500₹2,65,000
गाजियाबाद₹2,650₹26,500₹2,65,000
नोएडा₹2,650₹26,500₹2,65,000
गुरुग्राम₹2,650₹26,500₹2,65,000
चंडीगढ़₹2,650₹26,500₹2,65,000
जयपुर₹2,650₹26,500₹2,65,000
अहमदाबाद₹2,650₹26,500₹2,65,000
पुणे₹2,650₹26,500₹2,65,000
लुधियाना₹2,650₹26,500₹2,65,000
गुवाहाटी₹2,650₹26,500₹2,65,000
इंदौर₹2,650₹26,500₹2,65,000
सूरत₹2,650₹26,500₹2,65,000
नागपुर₹2,650₹26,500₹2,65,000
नासिक₹2,650₹26,500₹2,65,000
बैंगलोर₹2,650₹26,500₹2,65,000
वडोदरा₹2,650₹26,500₹2,65,000
भुवनेश्वर₹2,750₹27,500₹2,75,000
कटक₹2,750₹27,500₹2,75,000
केरल₹2,750₹27,500₹2,75,000
रायपुर₹2,650₹26,500₹2,65,000
हैदराबाद₹2,750₹27,500₹2,75,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमत 700 रुपये बढ़कर 2.58 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। हालांकि, वैश्विक रुझान कमजोर बने रहे। हाजिर चांदी 1.29 प्रतिशत घटकर 78.69 डॉलर प्रति औंस रह गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

प्रतिभागियों के अपने दांव घटाने से चांदी की वायदा कीमत मंगलवार को 946 रुपये की गिरावट के साथ 2,51,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई में आपूर्ति वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 946 रुपये या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,51,599 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.55 प्रतिशत टूटकर 79.29 डॉलर प्रति औंस रही।

विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों की बिकवाली से मुख्य रूप से चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article