चांदी का भाव आज का 2 मार्च 2026: आज 32000 रुपये बढ़े रेट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 2 March 2026: चांदी की कीमतों में लगातार तेजी जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 2 March 2026 : चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में चांदी 32,000 रुपये या 11.94 प्रतिशत बढ़कर 3,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। पिछले कारोबारी दिन चांदी शुक्रवार को 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शाम तक 3.64% बढ़कर यानी 10007 रुपये चढ़कर 2,85,005 रुपये किलो गया है। पिछले दिन 2,74,389 रुपये किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट चांदी 1.43 प्रतिशत बढ़कर USD 95.19 प्रति औंस हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी 20,000 रुपये बढ़कर 3,15,000 रुपये किलो हो गई। पिछले कारोबारी दिन यह 2,95,000 रुपये किलो थी। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक चांदी 2,66,700 रुपये प्रति किलो थी। जो दोपहर तक बढ़कर 2,86,936 रुपये प्रति किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,89,848 रुपये किलो हो गया। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

Silver price today, Silver rate India, chandi ka bhav aaj ka, silver price per kg, silver rate today67.

ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच चांदी का ताजा भाव जानिए

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹3,150₹31,500₹3,15,000
मुंबई₹3,150₹31,500₹3,15,000
कोलकाता₹3,150₹31,500₹3,15,000
पटना₹3,150₹31,500₹3,15,000
लखनऊ₹3,150₹31,500₹3,15,000
कानपुर₹3,150₹31,500₹3,15,000
अयोध्या₹3,150₹31,500₹3,15,000
मेरठ₹3,150₹31,500₹3,15,000
गुरुग्राम₹3,150₹31,500₹3,15,000
चंडीगढ़₹3,150₹31,500₹3,15,000
गाजियाबाद₹3,150₹31,500₹3,15,000
नोएडा₹3,150₹31,500₹3,15,000
जयपुर₹3,150₹31,500₹3,15,000
लुधियाना₹3,150₹31,500₹3,15,000
गुवाहाटी₹3,150₹31,500₹3,15,000
इंदौर₹3,150₹31,500₹3,15,000
अहमदाबाद₹3,150₹31,500₹3,15,000
वडोदरा₹3,150₹31,500₹3,15,000
सूरत₹3,150₹31,500₹3,15,000
पुणे₹3,150₹31,500₹3,15,000
नागपुर₹3,150₹31,500₹3,15,000
नासिक₹3,150₹31,500₹3,15,000
बैंगलोर₹3,150₹31,500₹3,15,000
चेन्नई₹3,150₹31,500₹3,15,000
भुवनेश्वर₹3,150₹31,500₹3,15,000
कटक₹3,150₹31,500₹3,15,000
केरल₹3,150₹31,500₹3,15,000
रायपुर₹3,150₹31,500₹3,15,000
हैदराबाद₹3,150₹31,500₹3,15,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की ताजा खरीदारी के बावजूद शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। चांदी का भाव 2,70,500 रुपये प्रति किलोग्राम के पिछले बंद स्तर से 2,500 रुपये यानी लगभग 1 प्रतिशत टूटकर 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 1.42 डॉलर यानी 1.6 प्रतिशत बढ़कर 89.72 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

End of Feed