बिजनेस

सोने का भाव आज का 2 मार्च 2026: आज 8000 रुपये हुआ महंगा, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 2 March 2026: सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। लेकिन अधिकतर रूझान बढ़ोतरी का है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। ईरान और अमेरिका-इजराइल में चल रहे युद्ध के बीच सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 2 March 2026 : सोने की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। ईरान और अमेरिका-इजराइल में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले के सोने की कीमत 8,100 रुपये या 4.92 प्रतिशत बढ़कर 1,72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। पिछले कारोबारी दिन यह 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना का वायदा भाव शाम तक 4.07% बढ़कर यानी 6596 रुपये उछलकर 1,68,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले दिन यह 1,62,104 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड USD 116.38, या 2.21 प्रतिशत बढ़कर USD 5,394.28 प्रति औंस हो गया। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना 1,70,660 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार सोमवार सुबह तक सोना 1,59,097 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक बढ़कर 1,66,469 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक बढ़कर 1,67,471 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट159097 रुपये प्रति 10 ग्राम166469 रुपये प्रति 10 ग्राम167471 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट158460 रुपये प्रति 10 ग्राम165802 रुपये प्रति 10 ग्राम166800 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट145733 रुपये प्रति 10 ग्राम152486 रुपये प्रति 10 ग्राम153403 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट119323 रुपये प्रति 10 ग्राम124852 रुपये प्रति 10 ग्राम125603 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट93072 रुपये प्रति 10 ग्राम97384 रुपये प्रति 10 ग्राम97971 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹170660₹156450₹128030
मुंबई₹170510₹156300₹127880
कोलकाता₹170510₹156300₹127880
चेन्नई₹170840₹156600₹134000
पटना₹170560₹156350₹127930
लखनऊ₹170660₹156450₹128030
अयोध्या₹170660₹156450₹128030
मेरठ₹170660₹156450₹128030
कानपुर₹170660₹156450₹128030
गाजियाबाद₹170660₹156450₹128030
नोएडा₹170660₹156450₹128030
गुरुग्राम₹170660₹156450₹128030
चंडीगढ़₹170660₹156450₹128030
जयपुर₹170660₹156450₹128030
लुधियाना₹170660₹156450₹128030
गुवाहाटी₹170510₹156300₹127880
इंदौर₹170560₹156350₹127930
अहमदाबाद₹170560₹156350₹127930
वडोदरा₹170560₹156350₹127930
सूरत₹170560₹156350₹127930
नागपुर₹170510₹156300₹127880
पुणे₹170510₹156300₹127880
नासिक₹170540₹156330₹127910
बैंगलोर₹170510₹156300₹127880
भुवनेश्वर₹170510₹156300₹127880
केरल₹170510₹156300₹127880
रायपुर₹170510₹156300₹127880
कटक₹170510₹156300₹127880
हैदराबाद₹170510₹156300₹127880

पिछले कारोबारी दिन सोने का भाव क्या रहा?

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की ताजा खरीदारी के चलते शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 1,800 रुपये की तेजी दर्ज की गई। इसके साथ ही 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को यही कीमत 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 5,172.17 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

पिछले कारोबारी दिन वायदा बाजार में सोने का हाल

हाजिर बाजार में मजबूत मांग का असर वायदा कारोबार पर भी दिखाई दिया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 890 रुपये (0.56 प्रतिशत) बढ़कर 1,60,599 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इस दौरान 7,735 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क के कॉमेक्स में सोने का वायदा भाव 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,199.66 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। विश्लेषकों का कहना है कि नए सौदों और ताजा ऑर्डर के चलते कीमतों में मजबूती आई है।

विशेषज्ञों की राय

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी के अनुसार, मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच सोने की कीमतों में बढ़त देखी गई। अमेरिकी व्यापार संरक्षणवाद, स्थिर डॉलर और पश्चिम एशिया में जारी तनाव ने बाजार को प्रभावित किया है। भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और शुल्क संबंधी चिंताओं के कारण सुरक्षित निवेश की मांग बनी हुई है।

मिराए एसेट शेयरखान के जिंस एवं मुद्रा प्रमुख प्रवीण सिंह का कहना है कि हाजिर सोना लगभग 5,180 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर है, क्योंकि निवेशक अमेरिका-ईरान परमाणु समझौते को लेकर और स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं।

वहीं, लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एक्सपर्ट गौरव गर्ग के अनुसार, शुक्रवार को सोने की कीमतें सीमित दायरे में रहीं। मजबूत अमेरिकी डॉलर और मिश्रित वैश्विक संकेतों ने तेजी को सीमित किया, लेकिन भू-राजनीतिक तनाव के कारण सुरक्षित निवेश की मांग ने बाजार को सहारा दिया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article