बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज सोमवार 2 मार्च 2026 को बैंक खुले हैं या बंद हैं? कहां और क्यों, दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज सोमवार 2 मार्च 2026 है। आज कुछ राज्यों में होलिका दहन की छुट्टी की वजह से बैंक बंद हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले जान लीजिए आज आपके शहर या राज्य में बैंकों में छुट्टी तो नहीं है (kya aaj bank band hai) या (Kya Aaj Bank Khula hai)। बैंक से जुड़ी खबरें (bank se judi khabren) के लिए यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक करें।

Image

जानें आज कहां और क्यों बैंक बंद हैं (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Bank Holiday Today: मार्च का महीना शुरू हो गया है। आज सोमवार 2 मार्च 2026 है। इसके साथ ही त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। होली का पर्व काफी करीब है। होली के मौके पर कई राज्यों में बैंक बंद रहते हैं, इसलिए अगर आप इन दिनों बैंक से जुड़े काम निपटाने की सोच रहे हैं तो पहले अपने राज्य और शहर की बैंक छुट्टियों की जानकारी जरूर ले लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल पहले से ही बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। इस लिस्ट में बताया जाता है कि किस दिन और किस राज्य या शहर में बैंक किस कारण से बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले एक बार छुट्टियों की लिस्ट देख लेना समझदारी होगी।

होलिका दहन पर कहां बंद रहेंगे बैंक?

आज 2 मार्च को होलिका दहन का त्योहार मनाया जा रहा है। होली से एक दिन पहले होने वाले इस पर्व को कई राज्यों में खास उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए RBI ने कुछ राज्यों में बैंक बंद रखने का फैसला किया है। 2 मार्च को उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। यहां होलिका दहन के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।

बाकी राज्यों में क्या स्थिति रहेगी?

उत्तर प्रदेश को छोड़कर देश के बाकी सभी राज्यों में 2 मार्च को बैंक खुले हैं। RBI की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार इस दिन अन्य राज्यों में बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। इसलिए अगर आप किसी दूसरे शहर में रहते हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपने तय समय पर बैंक जाकर अपना काम कर सकते हैं।

क्या दिल्ली में बैंक खुले रहेंगे?

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या राजधानी दिल्ली में 2 मार्च को बैंक बंद रहेंगे? इसका जवाब है नहीं। दिल्ली में होलिका दहन के अवसर पर बैंक बंद नहीं रहेंगे। यहां सभी बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और कामकाज जारी रहेगा। इसलिए दिल्ली के लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Bank Holiday: मार्च 2026 में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट

छुट्टियों की तारीखराज्य / UT जहां बैंक बंद रहेंगेक्यों बंद रहेंगे बैंक
2 मार्चउत्तर प्रदेशहोलिका दहन
3 मार्चमहाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गोवा, बिहार, झारखंड, केरल, आंध्र प्रदेशहोली (दूसरा दिन) / डोल जात्रा / धुलंडी / होलिका दहन / अट्टुकल पोंगाला
4 मार्चत्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, मेघालय, हिमाचल प्रदेशहोली / धुलेटी / याओसांग (दूसरा दिन)
13 मार्चमिजोरमचापचर कुट
17 मार्चजम्मू और कश्मीरशब-ए-कद्र
19 मार्चमहाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, गोवा, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, श्रीनगरगुड़ी पड़वा / उगादी त्योहार / तेलुगु नया साल / सजीबू नोंगमपनबा (चेराओबा) / पहला नवरात्र
20 मार्चजम्मू और कश्मीर, केरल, श्रीनगर, आंध्र प्रदेशईद-उल-फितर (रमज़ान) / जुमा-उल-विदा
21 मार्चअसम, गुजरात, मिज़ोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय, श्रीनगररमज़ान-ईद (ईद-उल-फ़ित्र) / ख़ुतुब-ए-रमज़ान / सरहुल
26 मार्चमिज़ोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, मुंबई, नागपुर, झारखंड, हिमाचल प्रदेशश्री राम नवमी
27 मार्चमध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, बिहार, आंध्र प्रदेशश्री राम नवमी (चैती दसाई)
31 मार्चगुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंडमहावीर जन्मकल्याणक / महावीर जयंती

मुंबई और अन्य बड़े शहरों का हाल

दिल्ली के अलावा मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में भी 2 मार्च को बैंक खुले रहेंगे। इन शहरों में होलिका दहन के कारण कोई आधिकारिक बैंक अवकाश घोषित नहीं किया गया है। ऐसे में यहां बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी।

Bank Holiday: बैंक जाने से पहले जरूर करें जांच

त्योहारों के समय अक्सर अलग-अलग राज्यों और शहरों में अलग-अलग दिन छुट्टियां घोषित की जाती हैं। इसलिए बेहतर होगा कि बैंक जाने से पहले RBI की आधिकारिक छुट्टियों की सूची एक बार जरूर देख लें। इससे आपको किसी तरह की असुविधा नहीं होगी और आपका समय भी बचेगा। खासकर अगर आपका काम जरूरी है तो पहले से योजना बनाकर ही बैंक जाएं।

Bank Holiday: छुट्टी में भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी

बैंक की छुट्टियों के दौरान भले ही शाखाएं बंद रहती हों, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहती हैं। ग्राहक एटीएम से नकद निकासी कर सकते हैं, यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं और इंटरनेट व मोबाइल बैंकिंग का आसानी से उपयोग कर सकते हैं। यानी रोजमर्रा के सभी ऑनलाइन लेनदेन बिना किसी रुकावट के जारी रहते हैं।

Bank Holiday: भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है छुट्टियों की लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल की शुरुआत में बैंकों की आधिकारिक छुट्टियों की सूची जारी करता है। इस सूची में राष्ट्रीय अवकाश, क्षेत्रीय त्योहार, सभी रविवार और प्रत्येक महीने के दूसरे व चौथे शनिवार शामिल होते हैं। इससे लोगों को अपने बैंकिंग कार्यों की अग्रिम योजना बनाने में सुविधा मिलती है। RBI बैंक अवकाश को तीन श्रेणियों में विभाजित करता है। परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) के तहत अवकाश, आरटीजीएस (RTGS) अवकाश और बैंक खातों के समापन से संबंधित अवकाश।

Bank Holiday: किन दिनों में बंद रहते हैं बैंक

देशभर में बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों पर भी बैंक अवकाश रहता है। अलग-अलग राज्यों में छुट्टियों की सूची भिन्न हो सकती है। यदि आप किसी जरूरी कार्य के लिए बैंक शाखा जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने राज्य की छुट्टियों की सूची अवश्य जांच लें, ताकि समय की बचत हो और किसी असुविधा से बचा जा सके।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article