Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 19 April 2026 : अक्षय तृतीया पर चांदी की डिमांड बढ़ गई है। जिसकी वजह से चांदी कीमतों (silver rate today) में उतार-चढ़ाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत 5,700 रुपये घटकर 2,53,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज 0.36% बढ़कर यानी 937 रुपये तेजी के साथ 258079 रुपये प्रति किलो पर आ गई, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 2,57,142 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंचा था। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी की कीमत 10,000 रुपये बढ़कर 2,75,000 रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक चांदी 2,49,940 रुपये किलो हो गई। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। विदेशी बाजारों में, हाजिर चांदी बढ़कर 79.28 डॉलर प्रति औंस हो गई। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव बताएंगे, ताकि गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) आसानी से जान सकें।
भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)
| शहर | 10 ग्राम चांदी का भाव | 100 ग्राम चांदी का भाव | 1 किलो चांदी का भाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| मुंबई | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| कोलकाता | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| चेन्नई | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| पटना | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| लखनऊ | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| अयोध्या | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| मेरठ | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| कानपुर | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| नोएडा | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| गुरुग्राम | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| जयपुर | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| लुधियाना | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| इंदौर | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| वडोदरा | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| पुणे | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| सूरत | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| नागपुर | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| नासिक | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| बैंगलोर | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| भुवनेश्वर | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| कटक | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| केरल | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| रायपुर | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| हैदराबाद | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
पिछले कारोबारी दिन क्या रहा चांदी का भाव
पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 5,700 रुपये टूटकर 2.53 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में चांदी की कीमत 5,700 रुपये यानी 2.2 प्रतिशत टूटकर 2,53,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। विदेशी बाजारों में, हाजिर चांदी 1.12 प्रतिशत बढ़कर 79.28 डॉलर प्रति औंस हो गई।
पिछले कारोबारी दिन चांदी का वायदा भाव
वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 3,371 रुपये बढ़कर 2.51 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 3,371 रुपये यानी 1.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,51,999 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में मई डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट वाले कॉमेक्स चांदी वायदा की कीमत 1.11 प्रतिशत बढ़कर 79.58 डॉलर प्रति औंस हो गई।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव के कम होने तथा डॉलर के कमजोर होने से चांदी में तेजी रही। पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने और डॉलर के कमजोर होने से निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत होने से वैश्विक बाजारों में तेजी थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
