चांदी का भाव आज का 16 फरवरी 2026: रेट में 5000 रुपये की गिरावट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 16 February 2026: चांदी की कीमतों लगातार बदलाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 16 February 2026 : चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। लेकिन आज चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट हुई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी 5000 रुपये या 1.96 प्रतिशत घटकर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई, जो पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 2.59% गिरकर यानी 6340 रुपये लुढ़कर 2,38,020 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन 2,44,999 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वायदा भाव में चांदी 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। वैश्विक बाजारों में हाजिर चांदी करीब एक प्रतिशत घटकर 76.94 डॉलर प्रति औंस रह गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत 7000 रुपये घटकर 2,68,000 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,75,000 रुपये किलो थी। चांदी 29 जनवरी 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई पर थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक 2,42,433 रुपये प्रति किलो था। जो दोपहर तक घटकर 2,39,484 रुपये किलो हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक यह 2,40,947 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

Silver price today, Silver rate India, chandi ka bhav aaj ka, silver price per kg, silver rate today

चांदी का ताजा भाव जानिए

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव (₹)100 ग्राम चांदी का भाव (₹)1 किलो चांदी का भाव (₹)
दिल्ली₹2,680₹26,800₹2,68,000
मुंबई₹2,680₹26,800₹2,68,000
कोलकाता₹2,680₹26,800₹2,68,000
चेन्नई₹2,800₹28,000₹2,80,000
पटना₹2,680₹26,800₹2,68,000
लखनऊ₹2,680₹26,800₹2,68,000
मेरठ₹2,680₹26,800₹2,68,000
कानपुर₹2,680₹26,800₹2,68,000
अयोध्या₹2,680₹26,800₹2,68,000
गाजियाबाद₹2,680₹26,800₹2,68,000
नोएडा₹2,680₹26,800₹2,68,000
गुरुग्राम₹2,680₹26,800₹2,68,000
चंडीगढ़₹2,680₹26,800₹2,68,000
जयपुर₹2,680₹26,800₹2,68,000
लुधियाना₹2,749₹27,490₹2,74,900
गुवाहाटी₹2,680₹26,800₹2,68,000
इंदौर₹2,680₹26,800₹2,68,000
सूरत₹2,680₹26,800₹2,68,000
नागपुर₹2,680₹26,800₹2,68,000
पुणे₹2,680₹26,800₹2,68,000
नासिक₹2,680₹26,800₹2,68,000
बैंगलोर₹2,680₹26,800₹2,68,000
अहमदाबाद₹2,680₹26,800₹2,68,000
वडोदरा₹2,680₹26,800₹2,68,000
भुवनेश्वर₹2,800₹28,000₹2,80,000
कटक₹2,800₹28,000₹2,80,000
केरल₹2,800₹28,000₹2,80,000
रायपुर₹2,680₹26,800₹2,68,000
हैदराबाद₹2,800₹28,000₹2,80,000

(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा चांदी का भाव

मांग में नरमी के चलते शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी 13,500 रुपये यानी 5.03 प्रतिशत टूटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई। इससे एक दिन पहले गुरुवार को इसका भाव 2,68,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि हाजिर चांदी 2.01 डॉलर (करीब 3 प्रतिशत) बढ़कर 77.30 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई।

End of Feed