चांदी का भाव आज का 13 फरवरी 2026: लुढ़के 13500 रुपए, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के ताजा दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 13 February 2026: चांदी की कीमतों उलट-पुलट जारी है। फिर तेज गिरावट ने सबको चौंका दिया। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 13 February 2026 : चांदी की कीमतों में लगातार उठापटक जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमत 13,500 रुपये यानी 5.03 प्रतिशत टूटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई। गुरुवार को यह 2,68,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बंद हुई थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक चांदी 2,59,133 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक घटकर 2,41,945 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,42,433 रुपये किलो हो गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत 15000 रुपये घटकर 2,80,000 रुपये किलो हो गई। कल तक 2,95,000 रुपये किलो थी। 29 जनवरी को चांदी 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी।

Silver price today, Silver rate India, chandi ka bhav aaj ka, silver price per kg123.

चांदी का ताजा भाव जानिए

उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 3.09% बढ़कर यानी 7312 रुपये चढ़कर 2,43,747 रुपये प्रति किलो हो गया। कल यानी गुरुवार को 25882 रुपये लुढ़कर 2,37,136 रुपये किलो पर बंद हुआ था। इससे पहले चांदी 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 2.01 डॉलर यानी 3 प्रतिशत बढ़कर 77.30 डॉलर प्रति औंस हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

End of Feed