Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 12 April 2026 : अमेरिका-ईरान में सुलह की उम्मीदों के बीच चांदी की कीमतों (silver rate today) में बदलाव देखने को मिल रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी 3,800 रुपये बढ़कर 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। पिछले कारोबारी दिन यह 2,43,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव थोड़ी तेजी के साथ 2,43,300 रुपये किलो हो गया। पिछले दिन यह 2,43,274 रुपये किलो पर बंद हुआ था। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी की कीमत शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 2,39,934 रुपये किलो हो गया। चूकिं शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत बढ़कर 2,60,000 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सके।
भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)
| शहर | 10 ग्राम चांदी का भाव | 100 ग्राम चांदी का भाव | 1 किलो चांदी का भाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| मुंबई | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| कोलकाता | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| चेन्नई | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| पटना | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| लखनऊ | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| मेरठ | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| अयोध्या | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| कानपुर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| नोएडा | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| गुरुग्राम | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| जयपुर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| लुधियाना | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| इंदौर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| वडोदरा | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| सूरत | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| पुणे | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| नागपुर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| नासिक | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| बैंगलोर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| भुवनेश्वर | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| कटक | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| केरल | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| रायपुर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| हैदराबाद | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव
युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता और डॉलर में कमजोर रुख के बीच सर्राफा कीमतों में तेजी देखी गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 3,800 रुपये बढ़कर 2.47 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी 3,800 रुपये यानी 1.6 प्रतिशत बढ़कर 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। गुरुवार को इसमें गिरावट आई थी और यह 2,43,200 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी। इस तेजी के साथ कीमती धातुओं के लिए यह एक मजबूत सप्ताह साबित हुआ जिसमें चांदी 10,000 रुपये यानी 4.2 प्रतिशत बढ़ी। वैश्विक स्तर पर भी सर्राफा कीमतों में तेजी रही। हाजिर चांदी चांदी लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 75.91 डॉलर प्रति औंस पर रही।
पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव
कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 3,549 रुपये की गिरावट के साथ 2,40,219 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 3,549 रुपये यानी 1.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,40,219 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 75.33 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
