बिजनेस

PSU Dividend Stocks: बैठे-बैठे कमाई का मौका ! बस खरीद लें शेयर और अकाउंट में आएगा पैसा, 3-3 सरकारी कंपनियों का गिफ्ट

PSU Dividend Stocks List: ONGC ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही और नौ महीनों के लिए वित्तीय नतीजों (स्टैंडअलोन और समेकित) को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने 5 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के डिविडेंड का भी ऐलान किया। इसने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 7 फरवरी, 2025 तय की है।

Image

3 कंपनियां देंगी डिविडेंड

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 3 कंपनियां देंगी डिविडेंड
  • दो कंपनियों की रिकॉर्ड डेट 7 फरवरी
  • Mahanagar Gas भी देगी डिविडेंड

PSU Dividend Stocks List: कंपनियां अकसर अपने निवेशकों को डिविडेंड देती हैं। डिविडेंड के लिए आपको कुछ नहीं करना होता। सिर्फ एक कंपनी के शेयर खरीदने होते हैं। एक तारीख तय होती है, जिस तारीख तक जो लोग शेयर खरीद लेते हैं उन्हें बैठे-बैठे कैश रिवार्ड के रूप में डिविडेंड दे दिया जाता है। इस हफ्ते 3 पीएसयू यानी सरकारी कंपनियों के शेयर डिविडेंड के लिए एक्स-डेट पर कारोबार करेंगे। इनमें ओएनजीसी, गेल और महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) शामिल हैं। इन्होंने इस हफ्ते डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड और एक्स-डेट तय की हैं। यदि रिकॉर्ड डेट पर या उससे पहले कंपनी के शेयर आपके पास हैं, तो आप डिविडेंड पाने के लिए एलिजिबल होंगे। इस डेट के बाद शेयर खरीदने वाले शेयरधारकों को डिविडेंड नहीं दिया जाता।

ये भी पढ़ें -

ONGC Dividend Record Date

ONGC ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही और नौ महीनों के लिए वित्तीय नतीजों (स्टैंडअलोन और समेकित) को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने 5 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के डिविडेंड का भी ऐलान किया। इसने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 7 फरवरी, 2025 तय की है।

GAIL (INDIA) Dividend Record Date

प्राकृतिक गैस कंपनी गेल (इंडिया) ने भी डिविडेंड घोषित किया है और इसके लिए रिकॉर्ड डेट तय कर दी है। गेल (इंडिया) ने कहा कि इसके बोर्ड ने 65 प्रतिशत का अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला किया है, जो 10 रुपये की फेस वैल्यू पर 6.5 रुपये प्रति शेयर के बराबर है।

इसने भी रिकॉर्ड डेट 7 फरवरी तय की है।

Mahanagar Gas Dividend Record Date

महानगर गैस ने अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही के लिए अपने नतीजों की घोषणा की है। इसके अलावा, पीएसयू ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड भी घोषित किया है और रिकॉर्ड डेट तय किया है। महानगर गैस ने कहा कि इसके बोर्ड ने 120 प्रतिशत के अंतरिम डिविडेंड की सिफारिश की है, जो 10 रुपये के फेस वैल्यू पर 12 रुपये प्रति शेयर है।

कंपनी ने सोमवार, 03 फरवरी, 2025 को रिकॉर्ड डेट के रूप में फिक्स किया है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर पर डिविडेंड की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article