सरकारी कर्मचारियों की लगी लॉटरी! ₹2 करोड़ इंश्योरेंस और लाउंज सुविधा फ्री में मिलेगा, पढ़ें कैसे

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए नए साल पर बड़ी सौगात आई है। वित्त मंत्रालय के फाइनेंशियल सर्विसेज डिपार्टमेंट ने Composite Salary Account Package लॉन्च किया है। ET की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें जीरो-बैलेंस सैलरी अकाउंट के साथ ₹2 करोड़ तक एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर, ₹1.50 करोड़ तक पर्सनल एक्सीडेंट कवर और एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस जैसे प्रीमियम फायदे दिए जा रहे हैं।

  • Composite Salary Account Package Launched: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए वित्त मंत्रालय के तहत फाइनेंशियल सर्विस डिपार्टमेंट (DFS) ने एक नया Composite Salary Account Package लॉन्च किया है। इसका मकसद कर्मचारियों को एक ही सैलरी अकाउंट के जरिए बैंकिंग, इंश्योरेंस और कार्ड से जुड़े कई प्रीमियम फायदे देना है। इस पैकेज में जीरो-बैलेंस सैलरी अकाउंट के साथ रियायती ब्याज दरों पर लोन, ₹2 करोड़ तक एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर और एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस जैसी सुविधाएं शामिल की गई हैं।
  • किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

    Composite Accounts

    केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा फायदा (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)

    यह कंपोजिट सैलरी अकाउंट केंद्र सरकार के सभी कैडर के Group A, Group B और Group C कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों को अपने मौजूदा सैलरी अकाउंट को अपग्रेड या माइग्रेट करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया है ताकि वे इस पैकेज के तहत मिलने वाले फायदे ले सकें। हालांकि, यह नीति Group D कर्मचारियों को कवर नहीं करती। साथ ही, इसमें यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि केंद्र सरकार के स्वायत्त निकायों में काम करने वाले कर्मचारी इस दायरे में आएंगे या नहीं।

    End of Feed