Insurance: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया करेगा इंश्योरेंस कारोबार, RBI से मिली मंजूरी

Insurance Business: सरकारी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को बीमा कारोबार में प्रवेश करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से मंजूरी मिल गई है।

Insurance Business: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को जनरली समूह के साथ संयुक्त उद्यम के जरिये बीमा कारोबार में प्रवेश करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से मंजूरी मिल गई है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने शुक्रवार को शेयर बाजरों को भेजी सूचना में बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 21 नवंबर 2024 के पत्र के जरिये मंजूरी दे दी है।

Central Bank of India, RBI, Insurance Business

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का बीमा सेक्टर में प्रवेश

कंपनी सूचना के अनुसार,भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 21 नवंबर 2024 के अपने पत्र के जरिये एफजीआईआईसीएल और एफजीआईएलआईसीएल के तहत जनरली समूह के साथ संयुक्त उद्यम के माध्यम से बीमा कारोबार में बैंक के प्रवेश को मंजूरी दे दी है। इसके द्वारा निर्धारित शर्तों के निरंतर अनुपालन और बीमा नियामक इरडा के अनुमोदन के अधीन है।

End of Feed