Cement Prices Hike: सीमेंट हो गया महंगा ! डीलरों ने 50 KG के बैग पर बढ़ाए 5 से 10 रु, दिसंबर में और बढ़ोतरी की संभावना

Cement Prices Hike: पश्चिमी भारत में सीमेंट की कीमतें सबसे ज़्यादा हैं। यहाँ डीलरों ने 50 किलो के बैग पर 5-10 रुपये की बढ़ोतरी की है। भारत के बाकी हिस्सों में, खास तौर पर दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्रों में कीमतों में ज़्यादा बढ़ोतरी हुई है। हालाँकि, इन क्षेत्रों में कीमतें पश्चिमी और उत्तरी भारत की तुलना में कम हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सीमेंट हुआ महंगा
  • 10 रु तक बढ़े दाम
  • और बढ़ोतरी की संभावना

Cement Prices Hike: देश भर में सीमेंट डीलरों ने चार से पांच महीने तक कीमतें स्थिर रहने के बाद दिसंबर की शुरुआत से कीमतों में बढ़ोतरी की है। कीमतें स्थिर रहने से डीलरों का मार्जिन कम हो गया है और सीमेंट कंपनियों के मुनाफे पर असर पड़ा है। मगर कीमतें बढ़ने से इनमें फिर से बढ़ोतरी हो सकती है। मगर इसका असर कंज्यूमर्स पर पड़ेगा, क्योंकि सीमेंट महंगा मिलेगा। डीलरों ने कहा है कि कीमतों में यह बढ़ोतरी रियल एस्टेट सेक्टर की बढ़ती मांग के कारण हुई है, जिसके पीछे त्योहारी सीजन के बाद बेहतर श्रम उपलब्धता (Labour Availability) और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के ऑर्डर में ग्रोथ जैसे कारण हैं।

Cement Prices Hike

सीमेंट हुआ महंगा

ये भी पढ़ें -

End of Feed