बिजनेस

Cello का आ रहा IPO, खुलने से पहले ही 11 फीसदी मुनाफे का संकेत, चेक करें कितना है GMP

Cello World IPO GMP: सेलो वर्ल्ड अपना आईपीओ (IPO) ला रही है। कंपनी का आईपीओ 30 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहा है। इसके आईपीओ का साइज 1,900 करोड़ रुपये होगा।

Image

सेलो वर्ल्ड के आईपीओ का जीएमपी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • सेलो वर्ल्ड का आईपीओ खुलने जा रहा
  • 72 रु पर है जीएमपी
  • शेयरों का प्राइस बैंड 617-648 रु पर

Cello World IPO GMP: कंज्यूमर-वेयर कंपनी सेलो वर्ल्ड (Cello World) अपना आईपीओ (IPO) ला रही है। कंपनी का आईपीओ 30 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहा है। इसके आईपीओ का साइज 1,900 करोड़ रुपये होगा। आईपीओ, जो 01 नवंबर को बंद होगा, केवल ऑफर-फॉर-सेल इश्यू होगा। इसमें प्रमोटरों सहित शेयरधारक शेयरों की बिक्री करेंगे। आईपीओ खुलने से पहले ही सेलो वर्ल्ड मुनाफे का संकेत दे रहा है। आगे जानिए कितना कंपनी का जीएमपी।

कितना है जीएमपी

इन्वेस्टर गेन के मुताबिक इस समय सेलो वर्ल्ड का जीएमपी (GMP) यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) 72 रु पर है। जबकि इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 617-648 रु पर है। यानी अगर कंपनी 648 रु पर भी शेयर बेचती है और मौजूदा जीएमपी ही बरकरार रहता है तो निवेशकों को लिस्टिंग पर प्रति शेयर 72 रु या 11.1 फीसदी का फायदा होगा।

जीएमपी का मतलब है कि किसी कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में कितने प्रीमियम पर चल रहा है। इससे अनुमान लगता है कि शेयर की लिस्टिंग कितने पर हो सकती है।

23 शेयरों की लॉट साइज

सेलो के आईपीओ में शेयरों की लॉट साइज 23 शेयरों की है। यानी कम से कम 23 और फिर इसी की गुणा में शेयरों में आवेदन किया जा सकता है। ध्यान रहे कि मुंबई स्थित कंपनी ने इश्यू साइज का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स के लिए और 15 प्रतिशत हाई-नेटवर्थ के लिए रिजर्व रखा है। बाकी 35 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article