बिजनेस

PM Kisan Yojana: पराली जलाने वाले किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान की किश्त, अलग से लगेगा जुर्माना

PM Kisan Yojana: गाजीपुर जिले के कृषि विभाग के मुताबिक पराली जलाने वाले किसानों को पीएम किसान योजना की किश्त नहीं दी जाएगी।

Image

पीएम किसान योजना 15वीं किस्त

KEY HIGHLIGHTS
  • पीएम किसान लाभार्थियों के लिए जरूरी खबर
  • पराली जलाने पर नहीं मिलेगी किश्त
  • अलग से लगेगा जुर्माना

PM Kisan Yojana: देश में किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) शुरू की थी। इस योजना के तहत सरकार लाभार्थी किसानों को साल में 6000 रु देती है। ये पैसा 2-2 हजार रु की किश्तों में दिया जाता है। अब तक इस स्कीम की 14 किश्तें दी जा चुकी हैं। किसानों को अब 15वीं किश्त का इंतजार है। मगर कुछ किसानों की 15वीं किश्त का पैसा रुक सकता है। कौन हैं ये किसान और क्यों रुक सकता है उनका पैसा। आगे जानिए।

पराली जलाने वालों को नहीं मिलेगा पैसा

इस समय प्रदूषण स्तर फिर से बढ़ रहा है। साल के इसी समय किसान पराली जलाते हैं। इससे दिल्ली और आस-पास के शहरों में स्थिति काफी खराब हो जाती है। पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने कई सख्त कदम उठाए हैं। अब राज्य के गाजीपुर जिले के कृषि विभाग ने एक और सख्त फैसला लिया है।

गाजीपुर जिले के कृषि विभाग के मुताबिक पराली जलाने वाले किसानों को पीएम किसान योजना की किश्त नहीं दी जाएगी।

भारी जुर्माना भी लगेगा

इतना ही नहीं खेतों में पराली जलाने वालों पर भारी जुर्माना भी लग सकता है। असल में इसे गैरकानूनी बना दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट भी इस पर कई सख्त निर्देश दे चुका है। जुर्माने की बात करें तो कृषि विभाग के मुताबिक यदि किसी किसान की 2 एकड़ या उससे कम जमीन है और वो पराली जलाता है तो उस पर 2500 रुपये जुर्माना लगेगा।

2 से 5 एकड़ जमीन वाले किसानों पर 5000 रुपये और इससे अधिक जमीन वालों पर 15,000 रुपये जुर्माना लग सकता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article