बिजनेस

IPO GMP Today: क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक या कैपिटल इन्फ्रा ट्रस्ट इनविट, कौन सा IPO कराएगा फायदा, किसका GMP मचा रहा धमाल, जानिए

Capital Infra Trust InvIT IPO GMP vs Quadrant Future Tek IPO GMP: Quadrant Future Tek के IPO को पहले दिन 15.86 गुना सब्सक्राइब किया गया। इसके आईपीओ में प्राइस बैंड 275-290 रु है। इसके मुकाबले आईपीओ वॉच के अनुसार कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट का GMP (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) 210 रु है।

Image

कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट इनविट आईपीओ जीएमपी बनाम क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक आईपीओ जीएमपी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक IPO खुला
  • कैपिटल इन्फ्रा ट्रस्ट इनविट IPO में भी मौका
  • 14 जनवरी को होगी लिस्टिंग

Capital Infra Trust InvIT IPO GMP vs Quadrant Future Tek IPO GMP: मंगलवार 7 जनवरी से दो आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गए हैं। इनमें क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक (Quadrant Future Tek) और कैपिटल इन्फ्रा ट्रस्ट इनविट (Capital Infra Trust InvIT) के आईपीओ शामिल हैं। ये दोनों ही आईपीओ 09 जनवरी को बंद होंगे। जबकि इन दोनों कंपनियों की लिस्टिंग BSE-NSE पर एक साथ 14 जनवरी को होगी। बता दें कि ये दोनों ही मेनबोर्ड के आईपीओ हैं। यदि आप इनमें से किसी आईपीओ में आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो पहले इनका GMP (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) चेक कर लें।

ये भी पढ़ें -

Capital Infra Trust InvIT IPO GMP

Capital Infra Trust InvIT के IPO को पहले दिन कुल 39 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला। इसके आईपीओ में प्राइस बैंड 99-100 रु है। इसके मुकाबले आईपीओ वॉच के अनुसार कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट का GMP (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) जीरो है। आईपीओ में लॉट साइज 150 शेयरों की है। यानी कम से कम 150 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है।

Quadrant Future Tek IPO GMP

Quadrant Future Tek के IPO को पहले दिन 15.86 गुना सब्सक्राइब किया गया। इसके आईपीओ में प्राइस बैंड 275-290 रु है। इसके मुकाबले आईपीओ वॉच के अनुसार कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट का GMP (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) 210 रु है। यानी इसकी लिस्टिंग मौजूदा जीएमपी के आधार पर 72.4 फीसदी प्रीमियम के साथ 500 रु पर हो सकती है।

आईपीओ में लॉट साइज 50 शेयरों की है। यानी कम से कम 50 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article