बिजनेस

Sam Altman: सैम ऑल्टमैन पर उनकी बहन ने लगाया यौन शोषण का इल्जाम, OpenAI के सीईओ ने आरोपों को बताया झूठ

Sam Altman: सोमवार को दायर किए गए मुकदमे के अनुसार, कथित दुर्व्यवहार तब शुरू हुआ जब वह 3 साल की थीं और आखिरी घटना कथित तौर पर तब हुई जब सैम वयस्क थे लेकिन उनकी बहन नाबालिग थीं। एन ऑल्टमैन ने पहले सोशल मीडिया पर दावा किया था कि सैम ऑल्टमैन ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

Image

ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन पर यौन शोषण का आरोप

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • सैम ऑल्टमैन पर आरोप
  • बहन ने लगाया यौन शोषण का आरोप
  • OpenAI के सीईओ हैं सैम

Sam Altman: OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन नई मुसीबत में पड़ गए हैं। उन पर काफी गंभीर आरोप लगे हैं। ये आरोप उनकी अपनी बहन ने ही लगाए हैं। सैम ऑल्टमैन की बहन ने फेडरल कोर्ट में मुकदमा दायर किया और अपने भाई, जो कि OpenAI के CEO हैं, पर लगभग एक दशक तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। 30 वर्षीय एन ऑल्टमैन ने आरोप लगाया कि 1990 के दशक के अंत से 2000 के दशक की शुरुआत तक मिसौरी में सैम ऑल्टमैन ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उनके साथ छेड़छाड़ की।

ये भी पढ़ें -

क्या है पूरा मामला

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को दायर किए गए मुकदमे के अनुसार, कथित दुर्व्यवहार तब शुरू हुआ जब वह 3 साल की थीं और आखिरी घटना कथित तौर पर तब हुई जब सैम वयस्क थे लेकिन उनकी बहन नाबालिग थीं। एन ऑल्टमैन ने पहले सोशल मीडिया पर दावा किया था कि सैम ऑल्टमैन ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

क्या आया सैम ऑल्टमैन का जवाब

39 वर्षीय सैम ऑल्टमैन ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुद, अपनी मां और भाइयों की ओर से एक बयान पोस्ट किया, जिसमें इन दावों को “पूरी तरह से झूठा” बताया गया। बयान में कहा गया, कि "यह स्थिति हमारे पूरे परिवार के लिए बहुत दुख की बात है।"

क्या है कानून

मिसौरी राज्य कानून के तहत, कोई 31 वर्ष की आयु तक बचपन में यौन शोषण के लिए दावा कर सकते हैं। एन ऑल्टमैन हर्जाने के लिए मुकदमा कर रही हैं, उनका दावा है कि उन्हें गंभीर भावनात्मक संकट का सामना करना पड़ा है और उनके मानसिक स्वास्थ्य उपचार से संबंधित मेडिकल बिलों में वृद्धि हो रही है।

ब्लूमबर्ग न्यूज़ ने पिछले साल सैम ऑल्टमैन की निजी संपत्ति का अनुमान 2 बिलियन डॉलर (17167 करोड़ रु) से ज़्यादा लगाया था, जिसमें वीसी फंड और स्टार्टअप निवेश शामिल है। उन्होंने कई बार कहा है कि उनके पास ओपनएआई में इक्विटी नहीं है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article