Canara Bank Fixed Deposit: अगर आप एक सुरक्षित और निश्चित रिटर्न वाला निवेश ढूंढ रहे हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) सबसे भरोसेमंद विकल्पों में से एक है। खासकर केनरा बैंक (Canara Bank) जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में FD करवाना निवेशकों को अतिरिक्त सुरक्षा का भरोसा दे सकता है। वर्तमान में केनरा बैंक (Canara Bank) अपने ग्राहकों को 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर 3 प्रतिशत से लेकर 7.10 प्रतिशत की दर पर ब्याज ऑफर कर रहा है। ऐसे में अगर आप बैंक में एक साल की अवधि के लिए एफडी के रूप में 5 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपकी मैच्योरिटी वैल्यू कितनी होगी, इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं-
Canara Bank FD (Photo: iStock)
1 साल बाद कितनी होगी मैच्योरिटी राशि
Canara Bank FD (Photo: iStock)
जनरल पब्लिक
फिलहाल केनरा बैंक (Canara Bank) 1 साल की FD पर 6.25% की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। ऐसे में अगर कोई निवेशक 5,00,000 रुपये की FD करवाता है तो बैंक की ओर से 31990 रुपये ब्याज के रूप में दिए जाएंगे। यानी एक साल बाद आपके द्वारा जमा किए गए 5 लाख रुपये मैच्योरिटी पर आपको कुल 5,31,990 रुपये की राशि के रूप में वापस मिलेंगे।
बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, 3 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि (NRO/NRE और CGA डिपॉजिट को छोड़कर) और 180 दिन या उससे अधिक अवधि की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों (सामान्य ग्राहकों) को 0.50% अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है। यानी अगर आप अपने घर के किसी सीनियर सिटिजन के नाम पर एफडी करवाते हैं तो यही ब्याज दर 6.75 प्रतिशत ली जाएगी।
सीनियर सिटिजन
ऐसे में अगर कोई निवेशक सीनियर सिटिजन के नाम पर 5,00,000 रुपये की FD करवाता है तो बैंक की ओर से 34614 रुपये ब्याज के रूप में दिए जाएंगे। यानी एक साल बाद आपके द्वारा जमा किए गए 5 लाख रुपये मैच्योरिटी पर आपको कुल 5,34,614 रुपये की राशि के रूप में वापस मिलेंगे।
General Public के लिए एफडी पर ब्याज दर 6.25% रहेगी और सीनियर सिटिजन के लिए यही ब्याज दर बढ़कर 6.75 प्रतिशत हो जाएगी। यानी अगर आप अपने घर के किसी सीनियर सिटिजन के नाम पर एफडी करवाते हैं तो आपको 2624 रुपये का फायदा मिलता है।
FD क्यों है सुरक्षित विकल्प?
FD में निवेश करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें जोखिम लगभग न के बराबर होता है। शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड की तरह इसमें उतार-चढ़ाव नहीं होता। एफडी को लेकर आपको पहले से ही पता होता है कि मैच्योरिटी पर कितना पैसा मिलेगा।
