भूल गए Car Loan की EMI चुकाना? जानिए बैंक कब कर सकता है आपकी गाड़ी को सीज

नई कार लोन पर घर तो ले आए लेकिन क्या हो जब कार लोन की ईएमआई ही मिस हो जाए? क्या ईएमआई मिस होते ही बैंक आपकी गाड़ी सीज कर सकती है? जानिए ईएमआई मिस होने पर क्या होता है।

आज के समय में नई कार खरीदने के लिए ज्यादातर लोग कार लोन (Car Loan) का सहारा लेते हैं। आसान ईएमआई (EMI) की सुविधा के कारण लाखों लोग अपनी पसंदीदा कार खरीद पाते हैं। लेकिन कई बार नौकरी छूटने, आय कम होने या किसी दूसरी पैसों से जुड़ी परेशानी की वजह से ईएमआई समय पर जमा नहीं हो पाती। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि क्या बैंक या फाइनेंस कंपनी आपकी कार तुरंत जब्त कर सकती है? इस सवाल का जवाब है- नहीं। दरअसल, इसके लिए कुछ तय प्रक्रियाएं और नियम होते हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है।

missed car loan emi

कार लोन की ईएमआई मिस हो गई तो क्या होगा (AI Generated Image)

एक EMI छूटते ही गाड़ी जब्त नहीं होती

अगर किसी वजह से आपकी एक ईएमआई मिस हो जाती है तो बैंक या फाइनेंस कंपनी तुरंत आपकी कार अपने कब्जे में नहीं ले सकती। आमतौर पर सबसे पहले बैंक ग्राहक को फोन, ईमेल, एसएमएस या लिखित नोटिस के जरिए भुगतान करने की याद दिलाता है। इस दौरान ग्राहक को बकाया राशि जमा करने का मौका दिया जाता है। अगर ग्राहक आर्थिक परेशानी की जानकारी बैंक को समय रहते दे देता है, तो कई मामलों में बैंक किस्तों की रिस्ट्रक्चरिंग या भुगतान के लिए अतिरिक्त समय देने जैसे विकल्प भी उपलब्ध करवा सकता है।

End of Feed