Caliber Mining IPO Review: ₹9,551 करोड़ की ऑर्डर बुक, 24% GMP; SBI Securities ने बताया दांव लगाएं या नहीं?

Caliber Mining IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। पहले ही दिन इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है। अगर आप इसमें निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले चेक करें SBI Securities ने क्या कहा है?

Caliber Mining IPO Review: अगर आप इस हफ्ते किसी IPO में निवेश करने की सोच रहे हैं तो Caliber Mining & Logistics IPO आपके रडार पर जरूर होगा। इसकी वजह सिर्फ ग्रे मार्केट में 24% का प्रीमियम नहीं है, बल्कि कंपनी का ₹9,551 करोड़ का मजबूत ऑर्डर बुक और लगातार बढ़ता कारोबार भी है। यही कारण है कि SBI Securities ने इस IPO पर 'Subscribe' की रेटिंग दी है। हालांकि, निवेश से पहले कंपनी की ताकत और जोखिम दोनों को समझना जरूरी है।

Caliber Mining IPO

मजबूत लिस्टिंग का संकेत दे रहा GMP

पहले जानिए IPO की पूरी डिटेल

Caliber Mining IPO 17 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक खुला है। कंपनी ₹450 करोड़ जुटा रही है, जिसमें ₹400 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹50 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। प्राइस बैंड ₹402-₹424 प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट में 35 शेयर हैं और रिटेल निवेशक को कम से कम ₹14,840 का निवेश करना होगा। पहले ही दिन इश्यू पूरा सब्सक्राइब हो गया है।

End of Feed