माइनिंग कंपनी का IPO दे रहा पैसा छापने का मौका, 40 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब, GMP भर रहा उड़ान

IPO Market में इन दिनों जबरदस्त हलचल मची है। एक के बाद एक आईपीओ की लाइन लगी है और निवेशक भी खूब दिलचस्पी ले रहे हैं। इसका ही नतीजा है कि Caliber Mining IPO को 40x सब्सक्रिप्शन मिला है।

Caliber Mining IPO GMP Today : माइनिंग सेक्टर की कंपनी Caliber Mining के इश्यू को सब्सक्राइब करने की निवेशकों में होड़ लगी है। 21 जुलाई को 11 बजे तक इश्यू को 40 गुना ओवर सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। इसके साथ ही GMP भी मजबूत लिस्टिंग का इशारा कर रहा है। Caliber Mining IPO को सभी कैटेगरी से अच्छी मांग मिली है। लेकिन सबसे ज्यादा दिलचस्पी अमीर निवेशकों यानी गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने दिखाई है।

IPO GMP

मजबूत लिस्टिंग की तरफ बढ़ रहा कैलिबर माइनिंग का आईपीओ

कुल सब्सक्रिप्शन 40.88 गुना पहुंच गया है। इसमें रिटेल निवेशकों के रिजर्व हिस्से में 24.08 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, संस्थागत निवेशकों यानी QIB ने इश्यू को 2.18 गुना सब्सक्राइब किया है। जबकि, अमीर निवेशकों यानी NII/HNI ने इश्यू को 131.66 गुना सब्सक्राइब किया है। इससे साफ है कि हाई नेटवर्थ निवेशकों ने इस इश्यू पर सबसे बड़ा दांव लगाया है।

End of Feed